Silver Jewellery for Women: फैशन की दुनिया हर साल बदलती रहती है, लेकिन कुछ ट्रेंड ऐसे होते हैं जो धीरे-धीरे लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाते हैं. इन दिनों सिल्वर ज्वेलरी भी ऐसा ही एक ट्रेंड बन चुकी है. कॉलेज हो, ऑफिस, ट्रैवल या फिर दोस्तों के साथ आउटिंग, सिल्वर ज्वेलरी लगभग हर लुक के साथ आसानी से फिट बैठती है. खास बात यह है कि यह देखने में सिंपल होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी लगती है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी सिल्वर एक्सेसरीज का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. अगर आप भी अपनी ज्वेलरी कलेक्शन को अपडेट करना चाहती हैं, तो ये पांच सिल्वर पीस आपके पास जरूर होने चाहिए.
रोज पहनने के लिए सिल्वर स्टड्स

हर दिन भारी-भरकम ईयररिंग्स पहनना आसान नहीं होता. ऐसे में छोटे सिल्वर स्टड्स या हगी ईयररिंग्स सबसे अच्छा विकल्प माने जाते हैं. ये आरामदायक होते हैं और वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट तक हर ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं. अगर आप मिनिमल लुक पसंद करती हैं, तो छोटे सिल्वर स्टड्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं. इन्हें कॉलेज, ऑफिस के दौरान भी आसानी से पहना जा सकता है.
पतली सिल्वर चेन हमेशा रहती है ट्रेंड में

एक सिंपल सिल्वर चेन कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती. इसे अकेले पहनें या फिर किसी छोटे पेंडेंट के साथ, दोनों ही तरह से यह खूबसूरत लगती है. आजकल Gen-Z लड़कियां सिल्वर चेन को दूसरी नेकलेस के साथ लेयर करके भी पहन रही हैं. इससे बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश लुक मिल जाता है.
सिल्वर हूप्स से मिलेगा स्टाइलिश लुक

अगर आपकी ज्वेलरी बॉक्स में सिल्वर हूप्स नहीं हैं, तो यह जरूर शामिल करें. छोटे हूप्स डेली वियर के लिए अच्छे रहते हैं, जबकि बड़े या चंकी हूप्स पार्टी और खास मौकों पर आपके लुक को अलग बना सकते हैं. इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि ये कुर्ती, जींस, ड्रेस और साड़ी लगभग हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं.
स्टैकिंग रिंग्स हैं Gen-Z की पहली पसंद

आजकल एक ही रिंग पहनने की जगह कई पतली रिंग्स को एक साथ पहनने का ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है. अलग-अलग डिजाइन की सिल्वर रिंग्स को मिलाकर पहनने से हाथों का लुक और भी आकर्षक लगता है. अगर आप सिंपल स्टाइल पसंद करती हैं, तो दो या तीन पतली रिंग्स भी आपके लुक को खास बना सकती हैं.
सिल्वर ब्रेसलेट या कफ से पूरा होगा लुक

सिर्फ ईयररिंग्स और नेकलेस ही नहीं, एक अच्छा सिल्वर ब्रेसलेट भी आपके पूरे लुक में चार चांद लगा सकता है. अगर आपको बोल्ड स्टाइल पसंद है, तो सिल्वर कफ अच्छा ऑप्शन हो सकता है. वहीं हल्का और सिंपल लुक चाहती हैं, तो चेन ब्रेसलेट चुन सकती हैं. यह अकेले भी अच्छा लगता है और घड़ी के साथ भी आसानी से पहना जा सकता है.
क्यों बढ़ रही है सिल्वर ज्वेलरी की लोकप्रियता?
सिल्वर ज्वेलरी की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी और बहुउपयोगी डिजाइन है. इसे हर उम्र की महिलाएं अपने स्टाइल के हिसाब से पहन सकती हैं. यही वजह है कि आज की Gen-Z से लेकर कामकाजी महिलाओं तक, सिल्वर ज्वेलरी हर किसी की पसंद बनती जा रही है. अगर आप कम बजट में ऐसा ज्वेलरी कलेक्शन बनाना चाहती हैं जिसे लंबे समय तक अलग-अलग आउटफिट्स के साथ पहना जा सके, तो सिल्वर ज्वेलरी एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: चांदी की पायल खरीदने का है प्लान? पहले देख लें ये लेटेस्ट सिंगल लेयर डिजाइंस
The post सभी फैशन लवर के पास होने चाहिए ये 5 सिल्वर ज्वेलरी पीस, हर लुक में लगाएंगे चार चांद appeared first on Prabhat Khabar.

