लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gold Price: क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव आता ही रहता है. लेकिन इन दिनों MCX गोल्ड अगस्त फ्यूचर्स (Gold August Futures) में तेजी बनी हुई है. निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी के बाद सोने की कीमत मजबूत स्थिति में कारोबार कर रही है. ऐसे में अब एक्सपर्ट्स ने बताया है कि आज के दिन यानी 3 जुलाई को सोना खरीदना चाहिए या नहीं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
LKP सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी डिपार्टमेंट के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने के मुताबिक सोने की कीमत अभी शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज और पिछले कारोबारी सेशन के सपोर्ट लेवल से ऊपर बनी हुई है. इससे ये संकेत मिलता है कि बाजार में खरीदारों की पकड़ अभी भी मजबूत है, हालांकि RSI ओवरबॉट जोन में पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें: 200 Note: कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन

कब खरीदें सोना
आज यानी 3 जुलाई को अगर सोना खरीदने का मन बना रहे हैं, तो एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको सलाह दी जाती है कि अगर कीमत 1,47,400 रुपये के आसपास आए तो खरीदारी के बारे में सोचा जा सकता है. वहीं, जोखिम से बचने के लिए 1,46,800 रुपये के नीचे सख्त स्टॉप-लॉस जरूर रखें.

तकनीकि चार्ट के मुताबिक
तो वहीं तकनीकी चार्ट पर सोने की चाल अभी भी मजबूत दिखाई दे रही है. कीमतें लगातार हायर हाई (Higher High) और हायर लो (Higher Low) बना रही हैं, जो तेजी के ट्रेंड का संकेत है. इसके अलावा शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज में बुलिश क्रॉसओवर, MACD का पॉजिटिव संकेत और पिछले कारोबारी दिन के पिवट सपोर्ट के ऊपर कारोबार करना ये दिखाता है कि बाजार में खरीदारी का माहौल अभी भी मजबूत है.

तो ऐसे में एक्सपर्ट्स की सलाह को समझते हुए उसी हिसाब से सोच- समझकर ही फैसला करें और सोने में निवेश करें.

ये भी पढ़ें: Cryptocurrency: RBI का बड़ा कदम, क्रिप्टोकरेंसी को अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया, संसदीय समिति को दी रिपोर्ट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Trump Crypto Profit: क्रिप्टो से ट्रंप को हुए बंपर मुनाफे का क्या है पाकिस्तानी कनेक्शन, की थी सीक्रेट डील?

Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- ‘2-3 महीने सब्र करें’?

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पीएम मोदी भी लगाते हैं पैसा, सिर्फ ब्याज से ही हो जाती है लाखों की कमाई

अब कहां जाने की तैयारी में 8वें वेतन आयोग की टीम, सरकार को रिपोर्ट सौंपने से पहले निपटाए जा रहे बचे काम

Petrol-Diesel News: कच्चे तेल के दाम घटे के बाद भी दो महीने बाद सस्ता होगा भारत में पेट्रोल-डीजल, जानें ऐसा क्यों?

Cryptocurrency: RBI का बड़ा कदम, क्रिप्टोकरेंसी को अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया, संसदीय समिति को दी रिपोर्ट

Leave a Comment