लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Three Youths Died Of Suffocation While Attempting To Rescue A Bull That Had Fallen Into A Well In Maihar – Madhya Pradesh News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरमसेड़ा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। कुएं में गिरे एक बैल को बचाने के प्रयास में चार ग्रामीण कुएं के भीतर उतर गए, लेकिन यह प्रयास उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। कुएं के अंदर अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिससे चारों लोग बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में एक बैल अचानक कुएं में गिर गया था। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बचाव के दौरान एक युवक कुएं में उतरा, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने कोई प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया। उसे बचाने के लिए अन्य ग्रामीण भी एक-एक कर कुएं में उतर गए। इसी दौरान कुएं के भीतर मौजूद ऑक्सीजन की कमी या किसी गैस के प्रभाव के कारण चारों की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।

ये भी पढ़ें- दो परिवारों की रंजिश में उजड़ गई मां की कोख, मारपीट के बाद गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की मौत

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर चारों को कुएं से बाहर निकाला और तत्काल निजी वाहनों से सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने तक तीन युवकों की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी।

डॉक्टरों ने तीन को किया मृत घोषित

सिविल अस्पताल अमरपाटन में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद कृष्णा कुमार यादव (पिता रामदास यादव), वीरेंद्र यादव (पिता जगदीश यादव) और राहुल यादव (पिता मोतीलाल यादव) को मृत घोषित कर दिया। चौथे घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सक उसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, एसडीओपी तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि कुएं के भीतर ऑक्सीजन की कमी या किसी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से यह हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

गांव में छाया मातम

एक साथ तीन युवकों की मौत से ग्राम खरमसेड़ा में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल तथा मृतकों के घरों पर पहुंच रहे हैं। बैल को बचाने की कोशिश में तीन युवकों की जान चले जाने की इस घटना ने पूरे अमरपाटन क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amarnath Yatra:बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन पाकर श्रद्धालु गदगद, बोले-अद्भुत आनंद मिला, पूर्णाकार अलौकिक – Amarnath Yatra: Devotees Overjoyed After Catching A Divine Glimpse Of Baba Barfani.

Michigan Shooting:अमेरिका के मिशिगन में मॉल के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत; मामले की जांच शुरू – Shooting Inside A Mall In Michigan Usa; Fatalities Reported; Investigation Underway

Rashifal 4 July:मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन लेकर आएगा खुशियां, पढ़ें सभी राशियों का हाल – Today Prediction Horoscope Of 4 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Aaj Ka Shabd Alka Ramdhari Singh Dinkar Ki Kavita Vyom Kunjo Ki Pari Ayi Kalpne – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:अलका और रामधारी सिंह “दिनकर” की कविता

कोलकाता:tmc मुख्यालय पर ऋतब्रत गुट ने किया कब्जा, कुणाल घोष बोले- पुलिस की मदद से जबरन ताला लगाया – Ritabrata Faction Takes Over Tmc Headquarters, Escalates Battle For Party’s Political Identity

Mp News:एमपी में नौ Ips के ट्रांसफर, दो Sp बदले, हरिनारायण चारी मिश्र Ig प्रशासन, सिमाला Dig खरगोन रेंज – Mp News: 9 Ips Officers Transferred In Mp; Two Sps Replaced; Harinarayan Chari Mishra Appointed Ig (administra

Leave a Comment