लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इंस्टाग्राम Ads पर सरकार सख्त:विज्ञापनों में बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट दिखाने का आरोप, भेजेगी नोटिस – India To Summon Meta Over Instagram Ads Linked Child Exploitation Content

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

: मेटा पर इस समय सरकार की कड़ी नजर है। सूत्रों के मुताबिक आज यानी शुक्रवार को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर मेटा को तुरंत तलब करें और जवाब मांगें। लेकिन यहां बात सिर्फ इंस्टाग्राम तक ही सीमित नहीं है। बीते बुधवार को सरकार व्हाट्सएप के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर भी कंपनी को नोटिस जारी कर चुकी है।

Instagram Ads मामले में Meta से मांगा जाएगा जवाब

सूत्रों की मानें तो आईटी मंत्रालय मेटा से यह स्पष्ट करने को कह सकता है कि इंस्टाग्राम पर ऐसे विज्ञापन कैसे दिखाई दिए, जिनका संबंध कथित तौर पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट से था। इसके अलावा सरकार यह भी जानना चाहती है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए कंपनी ने कौन-कौन से सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। साथ ही विज्ञापन समीक्षा प्रक्रिया कैसे काम करती है, इस पर भी जवाब मांगा जा सकता है।

एक ही हफ्ते में दूसरी बार सरकार के निशाने पर मेटा


  • यह कोई पहली बार नहीं है, जब सरकार ने मेटा से सख्त रुख अपनाया हो, इससे पहले भी बुधवार को केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर कंपनी को नोटिस दिया था, हालांकि अभी तक आईटी मंत्रालय ने दूसरी बार नोटिस दिया नहीं है, लेकिन तैयारी जरुर है। 

  • व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर सरकार ने आशंका जताई थी कि यह ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट स्कैम और फर्जी पहचान बनाकर होने वाले साइबर हमलों को बढ़ावा दे सकता है।

व्हाट्सएप फीचर पर क्या निर्देश दिए गए?


  • सरकार ने मेटा से कहा था कि जब तक इस मुद्दे पर सरकार के साथ संतोषजनक स्तर पर बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक व्हाट्सएप का यूजरनेम फीचर लॉन्च न किया जाए।

  • साथ ही मेटा से यह भी पूछा गया कि अगर इस फीचर से साइबर अपराध बढ़ने की आशंका है, तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट और संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए।

आईटी नियमों की भी दिलाई गई याद

इतना ही नहीं, सरकार ने मेटा को यह भी याद दिलाया कि व्हाट्सएप भारत में एक महत्वपूर्ण सोशल मीडिया इंटरमीडियरी (Significant Social Media Intermediary) के रूप में आईटी एक्ट और आईटी रूल्स के तहत तय सभी ड्यू डिलिजेंस (Due Diligence) दायित्वों का पालन करने के लिए बाध्य है। यानी कंपनी की जिम्मेदारी केवल नए फीचर लॉन्च करना नहीं, बल्कि यूजर्स की सुरक्षा और संभावित दुरुपयोग को रोकना भी है।

सरकार की चिंता क्या है?

इन मामलों में सरकार का फोकस मुख्य रूप से दो बड़े मुद्दों पर है, जो इस प्रकार हैं…


  1. बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और संवेदनशील कंटेंट की रोकथाम।

  2. नए डिजिटल फीचर्स के जरिए बढ़ सकने वाले साइबर अपराधों पर नियंत्रण।

इसी वजह से Instagram Ads और व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर, दोनों मामलों में मेटा से विस्तृत जवाब मांगा जा रहा है।

आगे क्या हो सकता है?

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर मेटा को औपचारिक रूप से बुलाया जाता है, तो कंपनी को इंस्टाग्राम विज्ञापन प्रणाली,, कंटेंट मॉडरेशन और सुरक्षा उपायों पर अपना पक्ष रखना होगा। वहीं, व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर भी सरकार और मेटा के बीच आगे की चर्चा के बाद ही अगला फैसला लिया जा सकता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भाई ने मिटाया बहन का सिंदूर:बीवी को मनाने गया था पति, साले ने पेट्रोल डाल लगा दी आग; दिल दहला देगा ये Video – Brother-in-law Burns Brother-in-law Alive In Tarn Taran

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:मामला खुलने से बढ़ी दान राशि, अब बैंक में रोजाना जमा किए जा रहे 24 से 26 लाख रुपये – Ram Mandir Offering Theft: Donation Amount Rises After Incident Comes To Light

दतिया का रण:क्या भाजपा वापस पाएगी अपना गढ़ या कांग्रेस दोहराएगी जीत? ओबीसी वोटर बनेंगे किंगमेकर – Battle For Datia: Will The Bjp Reclaim Its Stronghold, Or Will The Congress Repeat Its Victory? Obc Voters To

ई-रिक्शा बैटरी एप दुरुपयोग पर सरकार की कार्रवाई:सात मोबाइल App स्टोर से हटाने के निर्देश, देखें सूची – Govt Directs Google, Apple To Delist 7 Battery Management Apps Over Misuse In E-vehicles: Sources

Uttarakhand:राम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ धाम में हेरफेर के आरोप, जांच के आदेश; खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज – Uttarakhand News Probe Ordered Into Badrinath Dham Offerings Case Strict Action To Be Taken Against The Guilty

Ind Vs Eng:वैभव को मौका नहीं मिलने पर राजीव शुक्ला ने क्या कहा? टीम प्रबंधन की आलोचना करने वालों को घेरा – Ind Vs Eng: Bcci Vice President Rajeev Shukla Statement On Vaibhav Sooryavanshi And Team Management Decision

Leave a Comment