लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aamir Khan-Gauri Wedding: ‘आशीर्वाद दें, हम खुश रहें…’, आमिर खान ने कंफर्म की गौरी स्प्रैट संग शादी, तीसरी बार बनेंगे दूल्हा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Aamir Khan On Third Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर ने अपनी तीसरी शादी को कंफर्म किया है और बताया कि वो 5 जुलाई को प्राइवेट सेरेमनी में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे. उन्होंने इस बात को खुद कंफर्म किया और बताया कि इसमें कोई तामझाम नहीं होगा. घर पर ही करीबी दोस्तों और परिवार के बीच छोटा सा फंक्शन रखा गया है.

आमिर खान ने कंफर्म की तीसरी शादी

आमिर खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्टर को मीडिया से बात करते हुए देखा जा सकता है. वो मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे थे और इस दौरान अभिनेता ने मीडिया से बात की और उनसे 5 जुलाई को होने वाली तीसरी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे कुबूला और कंफर्म किया. 

यह भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ से ‘भूत बंगला’ तक, पाकिस्तान की फेवरेट बनी ये 6 इंडियन फिल्में

आमिर खान ने कहा, ‘हां मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को और बहुत ही छोटी शादी है घर पर ही कर रहे हैं. दोनों फैमिली के लोग होंगे. 5 जुलाई हमारे लिए बहुत ही खास दिन है. बस दोनों फैमिली हैं, कुछ खास दोस्त हैं, छोटा सा फंक्शन घर पर ही कर रहे हैं हम लोग. हम सबकी दुआएं चाहेंगे. आप सब लोग आशीर्वाद दें, प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और अच्छा सफर रहे हमारा. शादी में करीबी लोग बचपन के दोस्त लोग रहेंगे. बहुत ही छोटा अफेयर है. घर पर ही है.’ 

लगान' ने पूरे किए 25 साल, टीम ने मनाया जश्न, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग चमके आमिर खान | Lagaan completes 25 years team celebrates and Aamir Khan shines with girlfriend Gauri Spratt

आपको बता दें कि इस दौरान आमिर खान के साथ उनके बेटे जुनैद खान भी मौजूद थे. वो पापा आमिर खान की इस अनाउंसमेंट पर हंसते हुए और काफी खुश दिखे. आमिर 60 साल की उम्र में तीसरी शादी कर रहे हैं.

रजिस्टर मैरिज करेंगे आमिर खान

गौरतलब है कि सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आमिर खान प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे. उनकी शादी में 100-150 मेहमानों के आने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, लेटेस्ट वीडियो में आमिर खान ने अपनी शादी के फंक्शन को काफी छोटा होने की बात बताई है. बताया ये भी जा रहा है कि एक्टर फिल्म इंडस्ट्री से किसी को भी न्यौता नहीं भेजा है. इतना ही नहीं, एक्टर 5 जुलाई को फर्स्ट हाफ में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश

आमिर खान की टूट चुकीं दो शादियां

बहरहाल, अगर आमिर खान की पिछले दो शादियों के बारे में बात की जाए तो उनकी दोनों शादियां टूट चुकी हैं. एक्टर ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता के साथ की थी. इस शादी से उनके दो बच्चे आइरा और जुनैद खान हैं. हालांकि, बाद में 2002 में उनका तलाक हो गया था और इसके बाद एक्टर ने दूसरी शादी साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से की थी. इस रिश्ते से भी उनका एक बेटा आजाद है. हालांकि, उनका ये रिश्ता भी ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाया और दोनों ने 2021 में अलग होने का ऐलान कर दिया था.

Who Is Gauri Spratt: गौरी स्प्रैट कौन हैं? क्या करती हैं? जिनसे तीसरी शादी करने जा रहे हैं आमिर खान | who is gauri spratt know all about aamir khan wife to

आमिर खान ने 60वें बर्थडे पर रिवील किया था रिश्ता

वहीं, गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान के रिश्ते की बात की जाए तो एक्टर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते का खुलासा किया था. अभिनेता ने डेटिंग की बात कुबूली थी. वहीं, एक इंटरव्यू में आमिर खान ने गौरी को लेकर कहा था कि वो अब जाकर पूरे हुए हैं और उम्मीद जताई थी कि उनका ये रिश्ता अच्छा रहेगा.

आपको बता दें कि आमिर खान भले ही दोनों पत्नियों से अलग हो गए हैं लेकिन वो उनके साथ अक्सर नजर आ जाते हैं. आमिर ने कई बार बताया भी है कि भले ही वो लोग अलग हो गए हैं लेकिन वो उनके साथ दोस्ती का रिश्ता शेयर करते हैं और वीकेंड पर लंच और डिनर के लिए भी साथ जाते हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Welcome To The Jungle BO Day 7: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 7वें दिन भी मचाई धूम, ‘कॉकटेल 2’ के उड़ा दिए परखच्चे, इतना बड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला

‘मेरी शादी है 5 जुलाई को…’, आमिर खान ने बताया गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान, देखें वीडियो

Alpha BO Collection Day 1 Prediction: क्या डबल डिजिट में ओपनिंग कर पाएगी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’? जानें बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी ‘वेलकम 3’ ने खूब छापे नेट, ‘कॉकटेल 2’ की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन

ऋतिक रोशन से तलाक के बाद सुजैन खान को मिले थे 400 करोड़? बहन फराह अली खान ने सालों बाद बताया सच

Tigmanshu Dhulia Birthday: जब धमकियों से डरकर रोने लगे थे तिग्मांशु धूलिया, जया बच्चन ने ऐसे बचाई थी जान

Leave a Comment