लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

High Court :हाईकोर्ट की टिप्पणी- हलाला और तीन तलाक जैसे रस्म-रिवाज अंतरात्मा को झकझोरने वाले काले पन्ने – High Court Practices Like Halala And Triple Talaq Are Dark Chapters That Shake The Conscience.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि निकाह, हलाला और तीन तलाक जैसे रस्म -रिवाजों के चक्रव्यूह में फंसा कर महिला के यौन शोषण की इजाजत नहीं दी जा सकती। यह हमारे समाज का वह काला पन्ना है, जो संवैधानिक मूल्यों, समानता और मानवीय गरिमा की अवधारणा से कोसों दूर है। ये कृत्य न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि ये समाज की सामूहिक अंतरात्मा को झकझोरने वाले हैं।


इस टिप्पणी संग न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने पीड़िता के पूर्व पति, चाचा, मौलाना समेत अन्य रिश्तेदारों की याचिका खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि व्यक्तिगत कानूनों की आड़ में अपराधों का संरक्षण नहीं किया जा सकता। प्रथम दृष्टया यह मामला नाबालिग संग सोची समझी रणनीति के साथ सामूहिक दुष्कर्म का है। इसकी गहन जांच जरूरी है।

मामला अमरोहा के सैदनागली थाना क्षेत्र का है। एफआईआर के मुताबिक पीड़िता का निकाह 2015 में तब हुआ था जब वह महज 15 वर्ष की थी। इसके बाद तीन तलाक, फिर निकाह हलाला और पुनः निकाह के चक्रव्यूह में फंसाकर उसका लगातार यौन शोषण किया गया। पीड़िता का आरोप है कि 19 फरवरी 2025 को फिर से निकाह का झांसा देकर उसे हलाला के नाम पर दरिंदगी का शिकार बनाया गया। व्यक्तिगत कानूनों और धार्मिक प्रथाओं का हवाला देते हुए आरोपियों ने अलग-अलग चार याचिकाएं दाखिल कर मुकदमा रद्द करने व गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की। लेकिन कोर्ट ने तल्ख टिप्पणियों संग याचिका खारिज कर दी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explainer:कैसे चलते ई-रिक्शा को रोक रहे लोग, कहां हुई चूक, क्या आपकी Ev बाइक और कार के लिए भी खतरा हैं ये एप? – How Is This App Stopping Moving E-rickshaws? Is Your Ev Bike Or Car At Risk?

Ind Vs Eng:दूसरे टी20 से पहले मस्ती के मूड में दिखे भारतीय खिलाड़ी, अभिषेक-वैभव ने कैसे बढ़ाई अक्षर की चिंता? – Ind Vs Eng: Abhishek Sharma And Vaibhav Sooryavanshi Hijack Axar Patel Snapchat Account Video Viral

Omkareshwar News:ममलेश्वर मंदिर की दान राशि पर उठे सवाल, एक साल से सार्वजनिक नहीं हुआ आय-व्यय का हिसाब – Omkareshwar-mamleshwar-jyotirlinga-donation-box-transparency-demand-khandwa

भारत ने बताया क्यों स्थगित है सिंधु जल संधि?: mea की पाकिस्तान को दो टूक- आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे – Mea On Indus Water Treaty: Pakistan Must Abandon Cross-border Terrorism

गुटखे की खातिर बेटे ने मां और घर को छोड़ा:गंदी लत पर मम्मी ने लगाई थी डांट, पापा के डर से हो गया लापता – 16-year-old Boy Goes Missing After Being Scolded By His Mother For Chewing Gutkha

Baby Do Die Do Movie Review And Rating In Hindi Huma Qureshi Rachit Singh Chunky Starring Thriller Mystery – Entertainment News: Amar Ujala

Leave a Comment