लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar Fate Of Convicted Mla Raju Kumar Singh To Be Decided Today Lawyers Plead For Leniency – Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री राजू कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में शुक्रवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई पूरी होनी है। सुनवाई के बाद अदालत उनके खिलाफ सजा का ऐलान कर सकती है। इससे पहले अदालत ने वर्ष 2018 के न्यू ईयर समारोह के दौरान हुई एक महिला चिकित्सक की मौत के मामले में राजू कुमार सिंह को दोषी करार दिया था। दोषसिद्धि के बाद अदालत ने सजा पर सुनवाई के लिए 3 जुलाई की तारीख तय की थी।

अधिवक्ताओं ने कोर्ट से मांगी राहत

राजू कुमार सिंह की ओर से अदालत में उनके अधिवक्ताओं ने अच्छे आचरण का हवाला देते हुए सजा में रियायत देने की अपील की है। मुजफ्फरपुर में उनके अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के मामले में अधिकतम 10 वर्ष के कारावास का प्रावधान है, जबकि न्यूनतम सजा तय नहीं है। उन्होंने कहा कि सजा की अवधि तय करना अदालत के विवेक पर निर्भर करता है। बचाव पक्ष ने अदालत से विधायक के अब तक के आचरण को ध्यान में रखते हुए नरमी बरतने का अनुरोध किया है।

क्या है पूरा मामला?

मामला 31 दिसंबर 2018 का है। आरोप है कि दिल्ली में आयोजित न्यू ईयर पार्टी के दौरान राजू कुमार सिंह द्वारा की गई फायरिंग में डॉ. अर्चना गुप्ता के सिर में गोली लग गई थी। गंभीर रूप से घायल डॉ. गुप्ता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने राजू कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। करीब सात वर्ष तक चली सुनवाई के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने हाल ही में उन्हें गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराओं में दोषी करार दिया।

ये भी पढ़ें-  Bihar: 10 बार शादी का रिश्ता टूटने से टूटी युवती, फंदे से लटककर दी जान; सामने आई ये वजह

अब अदालत सजा के बिंदु पर अंतिम निर्णय सुनाएगी। इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी हलकों की नजर बनी हुई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महिला एशिया कप:टी20 टूर्नामेंट में कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड? तीन बार खिताब पर जमा चुकी है कब्जा – Women’s Asia Cup 2026 Indian Team’s Record In The Tournament T20 Format Total Titles And Stats

यूपी:स्वाइन फ्लू से राजधानी में पहली मौत, जांच में हुई पुष्टि; परिवार के लोगों पर रखी जा रही नजर – First Swine Flu Death In Lucknow Investigation Confirms Family Members Being Monitored

रक्षाबंधन पर धनवर्षा:बाजारों में बंपर खरीदारी, मिठाई से ज्वेलरी तक…100 करोड़ के पार पहुंचा कारोबार – Raksha Bandhan Boosts Markets, Festive Trade Crosses Rs 100 Crore In Two Days

Raksha Bandhan 2026 Bollywood Celebrity Kids From Vamika Akay To Yash Roohi And Taimur Inaya – Entertainment News: Amar Ujala

Kangana Ranaut And Other Celebs Celebrate Raksha Bandhan On Festive See Their Photos – Entertainment News: Amar Ujala

हरियाणवी सिंगर का लाइव मर्डर:जिम से निकला, कार में बैग रखा और…; सामने आया कत्ल का एक मिनट 6 सेकंड का वीडियो – Ankit Baliyan Murder Captured On Cctv In One-minute-six-second Clip Four Assailants Stepped Out Of Gym

Leave a Comment