लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘pak सेना ने कश्मीरियों को हथियार दिए’:नेता ने कहा-हमें आतंकी न कहें; Pok में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन तेज – ‘pak Army Gave Guns To Kashmiris, Don’t Call Us Terrorists’: Pok Leader Amid Massive Protests In Rawalakot

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को आंदोलन के 24वें दिन रावलकोट के ईदगाह मैदान में करीब 80 हजार लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अपने अधिकारों की मांग दोहराई। संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के प्रमुख सरदार अमन खान ने रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान सेना पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों को हथियार और गोला-बारूद पाकिस्तान सेना ने ही दिए थे, लेकिन अब वही लोग उन्हें आतंकवादी कह रहे हैं।

अमन खान ने दावा किया कि फरवरी 2025 में रावलाकोट में जैश-ए-मोहम्मद की एक रैली निकली थी, जिसमें लोग खुलेआम AK-47 और तलवारें लेकर शामिल हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय रावलाकोट के डिप्टी कमिश्नर ने न केवल इस रैली की अनुमति दी थी, बल्कि सुरक्षा भी उपलब्ध कराई थी। उन्होंने कहा, ‘पहले हथियारों के साथ रैलियां कराई गईं और अब हमें आतंकवादी कहा जा रहा है। इस जमीन पर रहने वाले लोग ही इसके असली वारिस हैं’।

38 मांगों को लेकर आंदोलन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका आंदोलन 38 प्रमुख मांगों को लेकर चल रहा है। अमन खान ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों को जल्द नहीं माना तो आंदोलन केवल सुधारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पाकिस्तान से पूरी तरह अलग होने की मांग तक पहुंच सकता है।

भारत से संवाद की भी उठी बात

रैली में कुछ वक्ताओं ने पाकिस्तान के नियंत्रण को खारिज करते हुए भारत के साथ बातचीत बढ़ाने की जरूरत भी बताई। अमन खान ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है और इस क्षेत्र की जरूरत पाकिस्तान को ज्यादा है, न कि यहां के लोगों को।

विदेशों तक पहुंचा आंदोलन

पीओके के इस आंदोलन को विदेशों में रहने वाले लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। कई देशों में पाकिस्तानी दूतावासों के बाहर प्रदर्शन किए गए हैं। इससे यह आंदोलन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बनता जा रहा है। हालांकि, इन दावों और आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पाकिस्तान सरकार की ओर से भी इन बयानों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

घी में मिलावट करने वालों पर गिरी गाज:fssai ने तीन ब्रांडों की बिक्री पर लगाई रोक, दिल्ली की ये कंपनी भी नपी – Fssai Suspends Marche Retail License Stops Sdp Industries Ghee Sales

‘बेटा पीछे आ जा’:मां की गुहार भी नहीं रोक पाई कुणाल को, घटना के आखिरी समय तक गिड़गिड़ाती रही महिला – Mother Knelt And Pleaded Earnestly Trying To Persuade Kunal In Sambhajinagar Maharashtra

बालिका गृह में सहेली का कत्ल:40 मिनट तक बाथरूम में रहीं दोनों किशोरियां, पानी में डुबोकर मारा; कैमरे तोड़े – Murder Of Friend At Up Girls Shelter Home Both Teenagers Spent 40 Minutes In Bathroom Victim Drowned To Death

जहाज निर्माण में भारत की बड़ी छलांग की तैयारी:बंगाल में पांच परियोजनाओं का शिलान्यास, क्या बोले रक्षा मंत्री? – Rajnath-singh-india-global-shipbuilding-hub-west-bengal-grse-projects

राम मंदिर चंदा चोरी:ट्रस्ट और निर्माण समिति के बीच बढ़ी दूरियां, बदले समीकरण; चंपत के ‘लेटर बम’ ने बढ़ाई तपिश – Ram Mandir Donation Scam Widening Rift Between Ram Mandir Trust And Construction Committee

‘द कपिल शर्मा शो’ के कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का हुआ निधन, कृष्णा अभिषेक ने रद्द किया इंदौर का कार्यक्रम – Comedian Rajiv Thakurs Father Dies Krushna Abhishek Postpones Indore Event

Leave a Comment