लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Explainer:व्हाट्सएप पर बिना नंबर चैटिंग का नया दांव, निजता की आड़ में क्या बढ़ जाएगा साइबर ठगी का नया खेल? – Whatsapp’s New No-number Chat Feature, Will Privacy Come At The Cost Of Rising Cyber Fraud?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

क्या प्राइवेसी की आड़ में सुरक्षा से वाकई खिलवाड़ की आशंका है?

यह नया फीचर भारत के मौजूदा सख्त सुरक्षा नियमों को सीधे तौर पर चुनौती देता नजर आ रहा है। भारत के वर्तमान टेलीकॉम नियमों के अनुसार, हर मैसेजिंग अकाउंट का एक वेरिफाइड मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा, ‘टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी रूल्स 2024 के तहत सरकार धोखाधड़ी रोकने के लिए सिम-बाइंडिंग जैसे बेहद कड़े चक्रों का उपयोग करती है, जो केवल यूजरनेम आधारित बातचीत से कमजोर हो सकते हैं। साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि जब अपराधी केवल नाम बदलकर (जैसे बैंक अधिकारी या कस्टमर केयर एजेंट बनकर) लोगों से संपर्क करेंगे, तो पुलिस के लिए यह पता लगाना बेहद जटिल हो जाएगा कि उस स्क्रीन नाम के पीछे असली अपराधी कौन है, जिससे जांच का एक अतिरिक्त सिरदर्द पैदा हो जाएगा। 

मेटा ने क्या दी सफाई?

मेटा ने साफ तौर पर कहा है कि आगामी यूजरनेम फीचर पूरी तरह से ऑप्शनल होगा। इसका मतलब यह है कि किसी भी यूजर के लिए यूजरनेम बनाना अनिवार्य ही नहीं होगा, जो लोग अपने मोबाइल नंबर के जरिए ही चैट करना चाहते हैं, वे पहले की तरह ही एप का इस्तेमाल जारी रख सकेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने इंटरनेट पर फैल रही उन अफवाहों को भी पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि कोई भी रैंडम यूजर किसी मशहूर हस्ती या ब्रांड का यूजरनेम पहले से रिजर्व कर सकता है।

फर्जी पहचान रोकने के लिए होंगे क्या होंगे सुरक्षा उपाय?

मेटा ने साफ किया है कि यूजर नेम फीचर लॉन्च करने से पहले इसमें कई सुरक्षा परतें जोड़ी गई हैं, जिससे पहचान छिपाकर की जाने वाली धोखाधड़ी को रोका जा सके। 

कंपनी के अनुसार इंस्टाग्राम और फेसबुक के मौजूदा यूजरनेम रिजर्व रहेंगे। सेलिब्रिटी, सरकारी संस्थानों और मेटा वैरिफाइड अकाउंट्स के नाम सुरक्षित रखे जाएंगे। इनके जैसे मिलते-जुलते यूजरनेम पर भी कोई दूसरा दावा नहीं कर सकेगा। इसके अलावा वायरल हो रही उन खबरों को भी मेटा ने गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि कोई भी मशहूर नाम पहले रिजर्व कर सकता है।

अनजान यूजर का मैसेज आने पर क्या दिखेगा?

व्हाट्सएप ने बताया कि जब यह फीचर लॉन्च होगा, तब किसी अनजान व्यक्ति के मैसेज आने पर यूजर को चेतावनी दिखाई जाएगी। जिसमें भेजने वाले के देश और खाते से जुड़ी अहम जानकारी शामिल होगी। 

यूजरनेम सर्च को लेकर क्या दी सफाई?

मेटा ने यह भी साफ किया है कि मोबाइल नंबर की तरह यूजरनेम को सर्च नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा यूजर्स चाहें तो यूजरनेम की भी चालू कर सकते हैं। इस स्थिति में किसी व्यक्ति से संपर्क करने के लिए सिर्फ यूजरनेम नहीं, बल्कि उसकी यूजरनेम की भी जरूरी होगी। इससे अनचाहे संपर्क और फर्जी अकाउंट का खतरा कम होगा।

व्हाट्सएप का यूजरनेम फीचर पहली नजर में प्राइवेसी और बिना नंबर शेयर किए बात करने की आजादी देने वाला एक शानदार कदम लग सकता है। हालांकि, भारत जैसे विशाल और संवेदनशील डिजिटल बाजार में, जहां सुरक्षा पहले से ही एक बड़ी चुनौती है, वहां यह बदलाव बड़ी सुरक्षा खामियां पैदा कर सकता है। हालांकि मेटा ने दावा किया है कि वह मशहूर हस्तियों और ब्रांड्स के नाम सुरक्षित (रिजर्व) रखेगी और अनजान कॉल्स पर अतिरिक्त देश कोड व अकाउंट उम्र जैसी चेतावनियों के साथ यूजरनेम की जैसे सुरक्षा कवच देगी, लेकिन अपराधियों के शातिर तरीकों को देखते हुए ये उपाय काफी नहीं लगते।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटा-मिस्त्री में सुलह की सुगबुगाहट:चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद बढ़ी बातचीत; किन विकल्पों पर हो रहा विचार? – Tata Mistry Settlement Talks Chandrasekaran Resignation Three Options

यूजीसी-नेट का रिजल्ट जारी:4000 से अधिक उम्मीदवार Jrf के लिए पात्र, 84 विषयों के परीक्षा परिणाम जारी – Ugc-net Results Declared Over 4000 Candidates Eligible For Jrf 84 Subjects Results Check Details

22000 करोड़ के ऋण समाधान पर विवाद:जी समूह के सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर लगाए आरोप, रिलायंस ने क्या कहा? – Subhash Chandra Reliance Mukesh Ambani 22000 Crore Loan Allegations

फ्री कोचिंग:योजनाओं को एक करने की तैयारी में केंद्र सरकार, अभी तय रोडमैप न होने से नहीं मिलता फायदा – Pm Modi Free Coaching Call Govt Preparing Schemes Consolidation Benefits Missed Due To Lack Of Defined Roadmap

नेपाल बाढ़ लाइव:जलप्रलय के बीच से जिंदा लौटे कई भारतीय, सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीती; अबतक कितनी मौतें? – Nepal Flash Floods Live Updates Casualties Indians Return Alive Death Toll Surge Search Rescue Ops Hindi News

ट्रंप को फिर झटका:डाक से मतदान वाले आदेश पर लगी रोक, प्रशासन ने फैसले के खिलाफ दायर की अपील; जज ने क्या कहा? – Trump Administration Appeals Latest Ruling Blocking His Mail Voting Order From Taking Effect

Leave a Comment