Financial Planning: आजकल हर कोई करोड़पति बनने का सपना देखता हैं. ऐसे में जरूरी नहीं कि करोड़पति बनने के लिए आपको हमेशा बड़ी रकम से शुरुआत करनी है. अगर आप निवेश की शुरुआत जल्दी और लंबे समय तक नियमित रूप से करते हैं, तो छोटी-छोटी बचत से भी समय के साथ बड़ी रकम तय की जा सकती है. इसकी सबसे खास वजह है चक्रवृद्धि ब्याज, जो आपके निवेश पर मिलने वाले रिटर्न को लगातार बढ़ता है.
अगर आप हर महीने सिर्फ 5,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो आप लंबी अवधि के बाद करीब 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं. लेकिन यह इस बात पर करता है कि आप पैसा कहां निवेश करते हैं और वहां से कितना रिटर्न मिलेगा.
सोने में निवेश से भी बन सकता है करोड़ों का फंड

अगर आप सोने को लंबे समय के लिए निवेश करते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. ऐसे में अगर आप हर महीने ₹5,000 के हिसाब से निवेश करते हैं, तो करीब 29 साल में 1 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं.

- मासिक निवेश: 5000
- समय अवधि: 29 साल
- अनुमानित रिटर्न: 10% सालाना
- कुल निवेश: 17 लाख 40 हजार
- अनुमानित रिटर्न: 85 लाख 19 हजार 21 रुपए
- कुल वैल्यू: करीब 1 करोड़ 25 लाख 9 हजार 21 रुपए
ऐसे बन सकता है 1 करोड़
म्यूचुअल फंड SIP लंबी अवधि के निवेश के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. हालांकि इसमें रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती, लेकिन लंबे समय में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है.
निवेश का तरीका: म्यूचुअल फंड SIP
- हर महीने निवेश: 5,000
- समय अवधि: करीब 25.5 साल
- अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना
- कुल निवेश राशि: 15 लाख 30 हजार
- अनुमानित ब्याज/रिटर्न: 85 लाख 72 हजार 957
- कुल फंड: करीब 1 करोड़ 1 लाख 2 हजार 957
PPF में से पाएं 1 करोड़ रुपये
वहीं अगर आप कम जोखिम पसंद करते हैं, तो आपके लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हालांकि, इसमें रिटर्न कम होता है जिसके कारण आपको 1 करोड़ रुपये तक पहुंचने में काफी समय लग सकता है.
- सालाना निवेश: 60000
- अनुमानित ब्याज दर: 7.1%
- समय अवधि: करीब 37 साल
- कुल निवेश: 22.2 लाख
- ब्याज से कमाई: 83.27 लाख
- मैच्योरिटी राशि: करीब 1.05 करोड़
Gold News: घरों से निकला 50 टन पुराना सोना, लोग अचानक बेचने लगे हैं अपने गहने, आपको क्या करना है?
