लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

विश्वकप के हीरो, आईपीएल में भी चला बल्ला:फिर अचानक क्या हो गया सैमसन को, दूसरे टी20 में वैभव को मिलेगा मौका? – Ind Vs Eng: Sanju Samson Poor Form Continues Vaibhav Sooryavanshi Will Get Chance In 2nd T20i Question Arises

[sm_links_style1]

विस्तार

क्रिकेट में एक कहावत है कि आपका पिछला प्रदर्शन आपको पहचान दिलाता है, लेकिन अगला मैच आपकी जगह तय करता है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस समय कुछ ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे हैं। कुछ महीने पहले तक टी20 विश्व कप 2026 में भारत की खिताबी जीत के सबसे बड़े नायकों में शामिल रहे संजू अब लगातार तीन खराब पारियों के बाद एक बार फिर आलोचनाओं के घेरे में हैं। दूसरी ओर, 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार रन बनाकर टीम इंडिया के दरवाजे पर जोरदार दस्तक दे रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या टीम मैनेजमेंट अनुभव पर भरोसा बनाए रखेगा या फिर भविष्य की ओर देखते हुए युवा बल्लेबाज को मौका देगा।


Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]