शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फ़िल्म ‘कॉकटेल 2’ ने पहले हफ्ते में जमकर कमाई की थी लेकिन दूसरे हफ्तें में एंट्री करते ही इसे अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल से मुकाबला करना पड़ा. हालांकि नई फिल्म के आने से ‘कॉकटेल 2’ की कमाई कुछ खास असर नहीं पडा और ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. यहां तक कि दूसरे मंगलवार को तो इसने कमाई में तेजी भी दिखाई थी. चलिए यहां इसके बुधवार यानी छठे दिन का कलेक्शन जानते हैं.
‘कॉकटेल 2′ ने छठे दिन कितना किया कलेक्शन?
क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद होमी अदजानिया निर्देशित रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म ने सिनेमाघरों में लगातार अच्छा परफॉर्म किया है. लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई थोड़ी सुस्त पड़ गई है. खासकर दूसरे बुधवार को यानी 13वें दिन इसके कलेक्शन सबसे ज्यादा मंदी देखी गई फिर भी इसने 1 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई की बात करें तो
- सैकनिल्क के मुताबिक 13.50 करोड़ से खाता खोला था और पहले हफ्ते में 70.50 करोड़ कमाए.
- इसके बाद इसने 8वें दिन 4 करोड़, 9वें दिन 4.25 करोड़, 10वें दिन 4.40 करोड़, 11वें दिन 1.75 करोड़ और 12वें दिन 1.85 करोड़ कमाए थे.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को ‘कॉकटेल 2’ ने 1.40 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की 13 दिनों की कुल कमाई अब 88.15 करोड़ रुपये हो गई है.
कृति -शाहिद की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड
‘कॉकटेल 2’ ने आधिकारिक तौर पर कृति और शाहिद की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के 87 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. इसी के साथ ये फिल्म कृति के करियर की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है.
‘कॉकटेल 2′ 100 करोड़ से कितनी दूर ?
‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के 13 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 88.15 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है. अब ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. हालांकि इस मील के पत्थर को पार करने के लिए इसे 12 करोड़ के करीब और कमाना होगा. उम्मीद है कि इसकी कमाई में तीसरे वीकेंड पर तेजी आएगी और ये भी संभावना है कि ये 100 करोड़ बन जाए. देखने वाली बात होगी कि घटती कमाई के साथ क्या ‘कॉकटेल 2’ ने शतक जड़ पाती है या नहीं.
