लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डॉन 3 विवाद से लेकर आमिर खान की तीसरी शादी तक, 2026 में अब तक बॉलीवुड ने ऐसे किया फैंस को हैरान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड में अब तक साल 2026 के 6 महीनों में काफी कुछ घटा है. हम आपको अब तक के कुछ बड़े और चर्चा में रहने वाले मुद्दों के बारे में बता रहे हैं. इनमें रणवीर सिंह और फरहान अख्तर का डॉन 3 का विवाद, आमिर खान की तीसरी शादी की खबरें और दिग्गज गायिका आशा भोंसले का निधन भी शामिल है. तो चलिए एक नजर 6 बड़े और चर्चित मुद्दों पर डालते हैं.

डॉन 3 विवाद

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के डॉन 3 विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. रणवीर ने फरहान की फिल्म डॉन 3 छोड़ दी थी. इसके बाद ये मामला FWICE के पास पहुंचा था और रणवीर को बैन कर दिया गया. लेकिन रणवीर के लीगल नोटिस भेजने के बाद उन पर लगा बैन हटा दिया गया था. ये बॉलवुड में अब तक का साल 2026 का सबसे चर्चित मुद्दा रहा. इस पर बॉलवुड के कई बड़े सेलेब्स ने रणवीर का समर्थन किया था.

ये भी पढ़ें: सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय का बॉलीवुड से टूटा था भरोसा, एक्ट्रेस को सता रहा था ये डर

आमिर खान की तीसरी शादी

आमिर खान ने 2025 में अपने बर्थडे पर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से फैंस को इंट्रोड्यूस कराया था. वहीं कुछ दिनों पहले उन्होंने ऐलान किया था कि वो 5 जुलाई 2026 को गौरी से शादी करने जा रहे हैं. ये आमिर की तीसरी जबकि गौरी की दूसरी शादी होगी.

आशा भोंसले का निधन

साल 2026 में अब तक सिनेमा जगत में कई दिग्गजों ने दुनिया छोड़ी है. सबसे बड़ा नाम दिग्गज गायिका आशा भोंसले का रहा. संगीत जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में शामिल रही आशा जी ने 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी.

राजपाल यादव केस

मशहूर एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट चुके हैं. वो खुद को सरेंडर करते हुए काफी भावुक हो गए थे. बता दें कि ये मामला साल 2010 से जुड़ा हुआ है जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. हालांकि फिल्म बुरी तरह पिटने के बाद राजपाल यादव ये रकम चुका नहीं पाए थे. इस मामले में उन्होंने फरवरी 2026 में सरेंडर कर दिया था. वो 12 दिन जेल में बिताने के बाद जमानत पर बाहर आ गए थे.

ये भी पढ़ें: ‘लॉकअप सीजन 2’ में होगी कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री, ‘जनता की आवाज’ बनकर करेंगी पहला एविक्शन

दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेग्नेंसी

एक तरफ जहां रणवीर डॉन 3 विवाद से सुर्खियों में रहे तो वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सुर्खियां अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के जरिए बटोरीं. एक्ट्रेस ने 19 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं.

एआर रहमान के बयान पर मचा था बवाल

ए आर रहमान अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. बीबीसी एशियन के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें हिंदी सिनेमा में कम्युनलिज्म देखने को मिलता है और उन्हें काम मिलने में परेशानी हो रही है. रहमान के इस बयान पर लोगों ने उनकी जोरदार क्लास लगाई थी और कई सेलेब्स ने भी उनकी इसे लेकर आलोचना की थी. बाद में इस मामले पर सफाई देते हुए रहमान ने कहा था कि उनका मकसद किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं था.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेशनल डॉक्टर्स डे: डॉ. प्रभात सिन्हा से मुन्ना भाई तक, ऑन-स्क्रीन डॉक्टर बन दर्शकों के दिलों में बस गए ये कलाकार

August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी

Box Office: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वर्ल्डवाइड 5 दिनों में ‘पेद्दी’ से ‘है जवानी..’ तक 25 फिल्मों को चटाई धूल, अब ‘राजा शिवाजी’ को देगी मात

नहीं टूटा कृति सेनन और कबीर बहिया का रिश्ता, ‘कॉकटेल 2’ एक्ट्रेस ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शेयर की रोमांटिक फोटो

Kalki 2898 AD Sequel: प्रभास ने दिया बड़ा हिंट, ‘कल्कि 2’ में होने जा रही है आलिया भट्ट की धमाकेदार एंट्री?

करिश्मा कपूर ने किराए पर दिया अपना करोड़ों का आलीशान घर, हर महीने कमाएंगी लाखों रुपये

Leave a Comment