लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग में मचा बवाल, हिंदी-तेलुगु वर्जन को लेकर आपस में भिड़े दर्शक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं एक अजीब घटना ने इसे और चर्चा में ला दिया है. फिल्म को इस बार हिंदी के साथ-साथ साउथ की कई भाषाओं में भी रिलीज किया गया है. लेकिन इसी बीच हैदराबाद के एक मल्टीप्लेक्स में ऐसा बवाल हुआ कि मामला पुलिस तक पहुंच गया. एक ही स्क्रीन पर हिंदी और तेलुगु दोनों के टिकट बेच दिए गए, जिससे दर्शकों के बीच बहस और हंगामा शुरू हो गया.

तेलुगु और हिंदी वर्जन को लेकर हुआ विवाद 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, यह घटना हैदराबाद के नेक्स्ट गैलेरिया मॉल के PVR थिएटर की है. एक महिला ने बताया कि उसने टिकट बुकिंग ऐप के जरिए फिल्म की सीटें बुक की थी, जहां हिंदी और तेलुगु दोनों वर्जन दिखाए जा रहे थे. जैसे ही शो शुरू हुआ और बीच में ‘कॉकटेल 2’ का प्रोमो आया, दर्शक आपस में भिड़ गए. कुछ लोग तेलुगु में फिल्म चलाने की मांग कर रहे थे, तो कुछ हिंदी में. एक महिला जोर देकर कह रही थी कि पहले तेलुगू वर्जन के टिकिट बुक हुए थे, इसलिए वही चलना चाहिए.

हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस और थिएटर स्टाफ को बीच में आकर मामला संभालना पड़ा. दर्शकों ने अलग-अलग स्क्रीन की मांग की. हालांकि कुछ लोग सीढ़ियों पर बैठकर फिल्म देखने की बात तक कहने लगे. आखिर में थिएटर ने हिंदी वर्जन ही चला दिया, जिससे तेलुगु टिकट लेने वाले लोग नाराज हो गए.

21 मार्च से साउथ में रिलीज हुई फिल्म

बता दें, आदित्य धर की धुरंधर 2 इस बार कई भाषाओं में रिलीज की गई है. हालांकि साउथ की भाषाओं के वर्जन समय पर तैयार नहीं हो पाए, फिर भी टिकट पहले ही बेच दिए गए थे. बाद में सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद ये वर्जन 21 मार्च को रिलीज हुए. फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस पर है, जिसे पाकिस्तान के लियारी इलाके में एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं. 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग

पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

Leave a Comment