लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

55 की उम्र में पिता बने प्रोड्यूसर मधु मंटेना, पत्नी ईरा ने दिया बेटे को जन्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड के गलियारों से आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है. कभी किसी का ब्रेकअप तो किसी का पैचअप, तो वहीं किसी के घर में कोई खुशखबरी आई हो. इसी कड़ी में अब हाल ही में बॉलीवुड के गलियारों से एक खुशखबरी सामने आई है. फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना और ईरा त्रिवेदी माता- पिता बन गए हैं. इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है.

ईरा ने दिया बेटे को जन्म
ईरा त्रिवेदी ने ईद के दिन यानी 21 मार्च को बेटे को जन्म दिया है. इस खबर को दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसे पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक बच्चे के पैर का निशान शेयर किया है. इसके साथ ही भगवान कृष्ण की फोटो भी है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हे कृष्ण, इस डिवाइन ब्लेसिंग के साथ हमारी जिंदगी को प्यार और रोशनी से भरने के लिए आपका शुक्रिया. ईरा और मैंने कल नवरात्रि के पवित्र दिनों और ईद के मौके पर अपने बच्चे का स्वागत किया.’

बधाईयों का लगा तांता
हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने जेंडर रिवील नहीं किया है लेकिन जिस तरह से उन्होंने इसके साथ भगवान कृष्ण की फोटो लगाई है उसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक बेटे के माता- पिता बने हैं. इस पोस्ट के बाद से ही लगातार फैंस और सेलेब्स की बधाईयों का तांता लग गया. उनके पोस्ट पर राजकुमार राव और रवीना टंडन ने बधाई देते हुए बच्चे से मिलने की इच्छा भी जताई है.

बता दें कि मधु मंटेना और ईरा त्रिवेदी ने साल 2023 में शादी की थी. दोनों ने इंटिमेट वेडिंग के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था. जिसमें तमाम सेलेब्स भी शामिल होने पहुंचे थे. ईरा से शादी करने से पहले मधु ने साल 2015 में मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता के साथ शादी की थी. लेकिन ये शादी ज्यादा चल नहीं पाई और साल 2019 में इन दोनों का तलाक हो गया. जिसके बाद ईरा और मधु की शादी हुई.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग

पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

Leave a Comment