लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Maharashtra:मुंबई में बारिश के दौरान स्कूल बस पर गिरा पीपल का पेड़, 11 साल के छात्र की मौत; चार बच्चे घायल – Mh- Student Killed, Many Injured As Peepal Tree Falls On School Bus In Mumbai Amid Rains

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक दुखद हादसा हुआ। यहां स्कूल से घर लौट रहे बच्चों की बस पर अचानक एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। इस हादसे में 11 साल के एक छात्र की जान चली गई, जबकि चार अन्य छात्र घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 2:58 बजे रोड नंबर 11 पर एक इमारत के पास हुई। उस समय बस में ‘यूनिवर्सल हाई स्कूल’ के 13 छात्र सवार थे और वे अपने घर जा रहे थे। बता दें कि मुंबई में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के चलते जलजमाव-जलभराव की स्थिति देखने को मिली है, इसी बीच यह घटना हुई।




MH- student killed, many injured as peepal tree falls on school bus in Mumbai amid rains

मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर गिरा पेड़
– फोटो : PTI


डॉक्टरों नें क्या कहा? 

हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और अन्य राहत एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। बस के ड्राइवर, कंडक्टर और वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मिलकर बच्चों को बस से बाहर निकाला। दो बच्चे बस के अंदर बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल बच्चों की उम्र 4 से 12 साल के बीच है। सभी घायलों को तुरंत पास के ‘जेन अस्पताल’ ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि 11 साल के विहान श्रीवास्तव को बहुत गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अन्य चार घायल छात्रों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 


MH- student killed, many injured as peepal tree falls on school bus in Mumbai amid rains

मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर गिरा पेड़
– फोटो : PTI


मेयर ने दिए जांच के आदेश

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने इस पूरी घटना की विस्तृत जांच करने को कहा है। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों से जानकारी ली। मेयर ने साफ शब्दों में कहा कि अगर इस मामले में किसी की भी लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल जाकर मृतक छात्र के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विहान के शव को पोस्टमार्टम के लिए नगर निगम के ‘राजावाड़ी अस्पताल’ भेजा गया है।


MH- student killed, many injured as peepal tree falls on school bus in Mumbai amid rains

मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर गिरा पेड़
– फोटो : PTI


घायल बच्चों का हाल

हादसे में घायल हुए चार बच्चों में से एक 10 साल की लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। एक चार साल की बच्ची और 12 साल के लड़के का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, एक 10 साल का लड़का आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी चारों बच्चे अब सुरक्षित हैं। पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ (आकस्मिक मृत्यु) का मामला दर्ज किया है।


MH- student killed, many injured as peepal tree falls on school bus in Mumbai amid rains

मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर गिरा पेड़
– फोटो : PTI


क्या है हादसे की वजह?

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में सड़क पर सीमेंट कंक्रीटिंग और नाली का काम हुआ था। आशंका है कि इस काम की वजह से पीपल के पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। अधिकारी ने पेड़ का निरीक्षण करने के बाद कहा कि शुरुआती तौर पर जड़ों का कटना ही पेड़ गिरने का मुख्य कारण लग रहा है। हालांकि, मानसून की तैयारियों के तहत इस पेड़ की छंटाई पहले ही की जा चुकी थी। बीएमसी इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए जल्द ही एक विशेषज्ञ समिति बनाएगी। यह समिति पता लगाएगी कि क्या स्थानीय लोगों ने पहले इस पेड़ को लेकर कोई शिकायत की थी।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

29 अगस्त से भूख हड़ताल पर अड़े जरांगे:अनशन से पहले सरकार ने बढ़ाया समिति का कार्यकाल, क्या अब टलेगा आंदोलन? – Maratha Reservation Manoj Jarange Hunger Strike Maharashtra Kunbi Records Panel Tenure Extended

‘राजस्थान के चीफ जस्टिस को हटाइए’:सुप्रीम कोर्ट के जज ने लगाए आरोप, सीजेआई सूर्यकांत ने दी क्या प्रतिक्रिया? – Supreme-court-cji-surya-kant-responds-to-justice-sandeep-mehta-allegations-against-rajasthan-hc-acting-cj

राजधानी में मनमानी:रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ महंगा, त्योहार के कारण यात्रियों की बेरहमी से काटी जा रही है जेब – Traveling Home For Raksha Bandhan Has Become Expensive; Passengers Are Being Fleeced Due To The Festival.

जयशंकर से यूक्रेनी विदेश मंत्री की बात:काला सागर की स्थिति पर चर्चा, जहाजों की सुरक्षा पर क्या बोले? – Jaishankar Ukrainian Foreign Minister Black Sea Trade Shipping Security

ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार:सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर किया था फोन, धमकी दी’, आज तीस हजारी अदालत सुनाएगी सजा – Tis Hazari Court Convicts Sukesh Chandrashekhar

‘आ बैल मुझे मार’:बाबा रामदेव, राहुल गांधी और कृति सेनन पर कंगना रनौत का पलटवार; क्या-क्या बोलीं? – Aa Bail Mujhe Maar Kangana Ranaut On Baba Ramdev Rahul Gandhi Kriti Sanon And Others

Leave a Comment