लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एमएस धोनी ने संजू सैमसन को दिया सम्मान, CSK के रियूनियन इवेंट में लगा दिग्गजों का जमावड़ा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने फैंस के लिए एक खास इवेंट का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में CSK के दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हुए. मैथ्यू हेडन से लेकर ड्वेन ब्रावो, माइकल हसी, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, मुरली विजय, एस बद्रीनाथ और सुरेश रैना भी मैदान में मौजूद रहे.

इसी बीच एमएस धोनी ने महफिल लूटी और उन्हें देखते ही मैदान में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे. उन्होंने पूर्व क्रिकेटरों को सम्मानित किया और साथ ही वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मान दिया. वहीं जब एमएस धोनी और सुरेश रैना एकसाथ दिखे तो फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगे और मैदान का माहौल देखने लायक था.

राजस्थान रॉयल्स से CSK में आए संजू सैमसन को भी लोगों ने खूब सारा प्यार दिया. पूर्व क्रिकेटरों ने क्रिकेट भी खेला. ऋतुराज गायकवाड़ की गेंद पर माइकल हसी ने जोरदार छक्का लगाया. इस दौरान एमएस धोनी विकेटकीपिंग कर रहे थे और जब मुथैया मुरलीधरन गेंदबाजी करने आए तो संजू सैमसन ने उन्हें एक छक्का जड़ दिया.

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर ड्वेन ब्रावो भी CSK फ्रेंचाइजी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का हिस्सा बने. ड्वेन ब्रावो ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया और एमएस धोनी के पास उन्हें स्टम्प आउट करने का मौका था, लेकिन उन्होंने नहीं किया. बाद में ब्रावो ने गाना गाकर फैंस का मनोरंजन भी किया.

धोनी ने दिया सैमसन को पुरस्कार

चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे और संजू सैमसन, 2026 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे. दोनों खिलाड़ियों को एमएस धोनी ने खास पुरस्कार दिया और अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले आयुष म्हात्रे को भी धोनी ने सम्मान दिया. धोनी ने बाद में टेनिस गेंदों को फैंस के बीच भी थ्रो किया.

यह भी पढ़ें:

ईशान किशन कप्तान, हेड-अभिषेक करेंगे ओपन, IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है SRH की बेस्ट प्लेइंग इलेवन



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार

Praful Hinge Statement: ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया

SRH VS RCB: ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुरी तरह रौंदा

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान, कहा- ‘युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं कि…’

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

ईशान किशन के ‘सिक्स’, प्रफुल हिंगे के विकेट्स देखकर खुशी से झूम उठीं SRH की मालकिन काव्य मारन; वीडियो वायरल

Leave a Comment