लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Business Idea: बिना 1 रुपए खर्च किए हर महीने कमाएं 70000, बिजनेस टायकून ने दिया आइडिया, Video देख लो

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Business Idea: इन दिनों नौकरी करने वाला हर शख्स परेशान है. कोई टॉक्सिक कल्चर की वजह से, कोई कम सैलरी- ज्यादा काम और कोई मजबूरी में नौकरी कर रहा है. ऐसे में हर किसी के मन में नया बिजनेस प्लान या आईडिया आता रहता है. लेकिन कोई ऐसा बिजनेस आईडिया जो कम निवेश में ज्यादा कमाई दे, तो हर कोई करना चाहेगी ही चाहेगा. ऐसा ही एक बिजनेस आईडिया मशहूर बिजनेस टायकून हर्ष गोयनका नेशेयर किया है.

हर्ष गोयनका ने बताया नया बिजनेस
दरअसल हर्ष गोयनका ने अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक इंफ्लुएंसर नजर आ रहा है. जो धार्मिक नगरी में मंदिर के पास लोगों को तिलक लगा रहा है. ये इंफ्लुएंसर इसमें बता रहा है कि तिलक लगाकर उसने एक ही दिन में कितनी कमाई कर ली है. इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने कैप्शन में लिखा, ‘पैसा कमाने का नया तरीका’. यहां देखें वीडियो:

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु के इस कपल के बिजनेस प्लान की फैन बनीं जान्हवी- खुशी! जानें कैसे छह महीने में बनाया कारोबार

कितनी हुई शख्स की कमाई?
हर्ष गोयनका ने जो ये वीडियो शेयर किया है, ये एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का है. ये शखस ऋषिकेश की गलियों में घम रहा है. यहां पर इसने साधारण से कपड़े पहने और हाथ में थाी लेकर लोगों के माथे पर सांचे से तिलक लगा रहा है. वीडियो में इस शख्स ने बताया कि पहले 1 घंटे में तो वो केवल 20 लोगों को ही तिलक लगा पाया, जिसमें से किसी ने उसकी प्लेट में 10 रुपये तो किसी ने 20 रुपये रखे.

एक दिन की कमाई
लेकिन जब गंगा आरती का समय हुआ, तब लोगों की भीड़ घाट के पास जुटने लगी. शुरुआत में तो कई लोगों ने तिलक लगवाने से मना भी कर दिया. हालांकि गंगा आरती के समय कई लोगों ने तिलक लगवाया. इस दौरान किसी ने 10 रुपय दिए, किसी ने 20 तो किसी ने 50 और 100 रुपये भी दिए. ऐसा करते करते इस शख्स ने जब दिन के आखिर में अपनी एक दिन की कमाई गिनी, तो वो 2350 रुपये थी.

एक महीने की कमाई हो सकती है इतनी
इस शख्स की एक दिन में करीब 400 लोगों को तिलक लगाया और 2350 रुपये की कमाई की. इसे महीने के हिसाब से जोड़कर देखा जाए तो एक महीने में अगर इसी कंसिस्टेंसी कमाई होती है तो कोई भी व्यक्ति 70 हजार रुपये तक कमा सकता है. ऐसे में हर्ष गोयनका भी इस वीडियो को देख हैरान रह गए और लोगों के साथ शेयर किया.

ये भी पढ़ें: SpiceJet Fined: हज से लौटे कश्मीर के कपल को SpiceJet ने बोर्डिंग से रोका, अब देना होगा भारी जुर्माना, जानें रकम



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment