लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bengaluru:फिजियोथेरेपिस्ट को शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप, प्रेमिका के परिवार ने इसे क्यों बताया लव जिहाद? – Bengaluru Crime Physiotherapist Found Dead Allegedly Murder By Boyfriend Love Jihad

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कर्नाटक के चिकबल्लापुरम में एक लड़की एक होमस्टे में मृत पाई गई है, जबकि उसका प्रेमी उसी होमस्टे में बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस को शक है कि प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की थी। मृतका की पहचान साई सुरभि (26 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो बंगलूरू के जयनगर की निवासी थी। सुरभि पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट थी और मुदनहल्ली इलाके में स्थित श्री सत्य साईं अस्पताल में काम करती थी। वहीं सुरभि के प्रेमी की पहचान संजीत अली (25 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो केरल के कोझिकोड का निवासी है। संजीत अली पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है और साथ ही बंगलूरू में पार्ट टाइम कैब भी चलाता है। 

पुलिस ने कमरे से दवाईयां और डायरी बरामद की

पुलिस ने संजीत को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सुरभि की मां ने संजीत अली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है और लव जिहाद के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों नंदी स्कंदगिरी हेरीटेज होमस्टे में ठहरे हुए थे। सुरभि की गर्दन पर रस्सी के निशान पाए गए हैं। साथ ही पुलिस ने कमरे से दवाईयां और डायरी भी बरामद की है। 

सुरभि के परिजनों का दावा है कि संजीत ने पहले सुरभि को प्रताड़ित किया और फिर उसे ड्रग्स देकर और शराब पिलाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सुरभि के परिवार ने लव जिहाद का भी आरोप लगाया है। 

संजीत अली ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की

पुलिस ने बताया कि अली ने शनिवार को होमस्टे में चेक इन किया था। हालांकि यह साफ नहीं है कि सुरभि कब होमस्टे पहुंची। घटना के बारे में तब पता चला, जब सोमवार को दोनों को चेकआउट करना था। जब दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो होटल के स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो फोन किया गया, लेकिन तब भी जवाब नहीं मिला तो होमस्टे के कर्मचारियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। जहां सुरभि बिस्तर पर मृत पाई गई और उसके गले में रस्सी बंधी थी। वहीं अली उसके बगल में बेहोश पड़ा था। पुलिस को शक है कि अली ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की। 

परिवार ने क्यों लगाए लव जिहाद के आरोप?

सुरभि के परिवारजनों ने आरोप लगाया है कि यह लव जिहाद का मामला है। सुरभि की मां गीता ने बताया कि सुरभि और संजीत दोनों को कॉलेज के दिनों से जानते थे। फिलहाल सुरभि चिक्कबल्लापुर में किराए के मकान में रह रही थी। सुरभि ने अपने परिजनों को बताया कि शनिवार को अस्पताल में सत्संग है और वह सत्संग में शामिल होने के लिए अस्पताल में ही रुकेगी। गीता के अनुसार, अली ने सुरभि को लंबे समय तक प्रताड़ित किया और उसे नशीली दवाओं और शराब की लत लगा दी, जिसके बाद परिवार ने उसे नशे से मुक्ति के लिए एक पुनर्वास केंद्र में भी भर्ता कराया था। हालांकि पुनर्वास केंद्र से बाहर आने के बाद वह फिर से अली के संपर्क में आ गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:’मां और अंकल ने तकिए से मुंह दबाकर पापा को मारा’, बच्चों का खुलासा; कत्ल से पहले प्रेमी संग बनाए थे संबंध – Baghpat Murder Mom And Uncle Killed Dad By Smothering Him With A Pillow. Son And Daughter Reveal

‘मेरे अंदर मातृत्व की भावना नहीं…’ शो ‘लॉकअप 2’ में आकांक्षा चमोला की दो-टूक; बोलीं- गौरव मुझे छोड़ सकते हैं – Akanksha Chamola Statement On Show Lock Upp 2 Says I Don’t Have Maternal Instinct

Asian Games 2026:एशियाड के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान; हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी कप्तानी – Asian Games 2026: Harmanpreet Kaur To Lead India, Bcci Announces Women’s Cricket Squad

Fatf:पाकिस्तान को फिर से एफएटीएफ की ग्रे सूची में डालने की तैयारी, क्या भारत के इस कदम से घबराया इस्लामाबाद? – India To Push Fatf To Include Pakistan In Grey List Operation Sindoor

फिर हिंदू बना आयुष:’मोहम्मद अली’ ने पूजा की और परिवार का लिया आशीर्वाद, चर्चित धर्मांतरण मामले में नया मोड़ – Shamli Conversion Ayush Malik Returns To Hinduism Video Of Him Performing Puja Goes Viral In Shamli

Haldia Refinery Fire:बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, 10 से अधिक लोगों के झुलसने की खबर – Haldia Refinery Fire West Bengal Haldia Petrochemical Report Of People Suffering Burns Casualties Rescue Ops

Leave a Comment