लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us:परमाणु समझौते पर बातचीत के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ कतर रवाना, फिर ईरान वार्ता से क्यों कर रहा इनकार? – Us Special Envoy Steve Witcoff En Route To Qatar Iran Denied Any Talks

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ईरान के साथ बातचीत के लिए कतर के दोहा रवाना हो गए हैं। विटकॉफ ऐसे समय दोहा का दौरा कर रहे हैं, जब हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच एक दूसरे पर हमले न करने की सहमति बनी है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, विटकॉफ दोहा में ईरान के साथ बातचीत करेंगे, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं है कि इस दौरे पर विटकॉफ के साथ ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर हैं या नहीं। 

‘कतर में होने वाली बातचीत अहम’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बताया कि मंगलवार को दोहा में होने वाली कूटनीतिक बातचीत बेहद अहम है। ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिका अपने रुख पर कायम है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। ट्रंप ने कहा, ‘कल दोहा में बैठक होगी। देखते हैं कि इसमें क्या होगा। यह बैठक अहम भी है और नहीं भी। ये साफ है कि ईरान को परमाणु हथियार छोड़ने होंगे। हम नहीं चाहते कि उनके पास परमाणु हथियार हो और वे इसके लिए तैयार भी हैं।’ ट्रंप ने इस दौरान ये भी कहा कि वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें कम हुई हैं।

ईरान ने बातचीत से ही किया इनकार

ट्रंप जहां दोहा में होने वाली बैठक को अहम बता रहे हैं। वहीं ईरान ने दोहा में किसी औपचारिक बातचीत से ही इनकार किया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस हफ्ते किसी भी तकनीकी और राजनीतिक बातचीत से साफ इनकार किया है। हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माल बाघेई ने ये जरूर स्वीकार किया कि एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल दोहा के दौरे पर है। उन्होंने कहा कि दोहा में सिर्फ मौजूदा समझौते के अनुच्छेद 11 को लेकर बात होगी। बाघेई ने कहा कि दोहा आ रहे अमेरिकी प्रतिनिधि का ईरानी प्रतिनिधिमंडल से बातचीत का कोई कार्यक्रम नहीं है। 

ईरानी राष्ट्रपति की धमकी- हमला किया तो पूरी ताकत से जवाब देंगे

इस बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि अगर अमेरिका, ईरान पर हमला नहीं करता है तो हम भी अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करेंगे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान धमकियों का मजबूती से जवाब देगा। सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में पेजेशकियान ने लिखा, ‘आपसी समझ एक दोतरफा प्रक्रिया है। अगर अमेरिकी पक्ष समझौते का पालन करता है तो हम भी अपनी प्रतिबद्धताओं का पूरा करेंगे।’

राष्ट्रपति ट्रंप का नाम लिए बगैर पेजेशकियान ने कहा, बेकार की धमकियों के प्रति हमारा दृष्टिकोण तर्कसंगतता और मानवीय गरिमा पर आधारित है और कार्रवाई की बात आने पर हम पूरी निडरता से निर्णायक कार्रवाई करेंगे। 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Babita Singh Reporting Film Review In Hindi Featuring Barun Sobti And Nimisha Sajayan Crime Thriller – Entertainment News: Amar Ujala

‘अटूट रहे प्यार का बंधन’:बच्चियों ने बांधी राखी तो पीएम ने दिखाया प्यार, राहुल ने शेयर की प्रियंका की फोटो – Bond Love Trust Remain Unbreakable Pm Modi Extend Greetings Nation Raksha Bandhan Home Minister Shares Message

अब टूटेगी प्याज की अकड़:कांदा एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचा 840 टन, 35 रुपये किलो पहुंंचेगा घर-घर – Train Carrying 840 Tonnes Of Onions From Nashik Arrives In Delhi

नेपाल में जलप्रलय:शोक में डूबे तट, लहरों के साथ आ रहे शव, यूपी के इन दो जिलों में मिलीं सात लाश; दिखी भयावहता – Nepal Flashflood Riverbanks Plunged Into Grief Bodies Washing Up With Waves Seven Corpses Found In Up

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट:पडिक्कल का बल्ला बोला, सुथार ने मचाया धमाल; विदेश दौरे से टीम इंडिया को क्या मिला? – Indias Big Gains In Sri Lanka: Padikkal And Suthar Impress, Bowling Still A Concern

मिलेगी राहत:453 टन प्याज लेकर नासिक से दिल्ली पहुंची कांदा एक्सप्रेस, जानिए किफायती दर पर कहां होगी बिक्री – ‘kanda Express’ With 453 Tonnes Of Onion From Nashik Reaches Delhi To Help Cool Prices

Leave a Comment