लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026 से पहले पुराने अंदाज में दिखे सुरेश रैना, ‘गगनचुंबी’ छक्का लगाने का वीडियो वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना कई साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आए. वो चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित CSK Roar 26 इवेंट में पहुंचे थे. सुपर किंग्स के लिए खेल चुके कई दिग्गज खिलाड़ी चेपॉक स्टेडियम में इकट्ठा हुए थे. उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी हाथ आजमाए. इसी बीच सुरेश रैना ने नूर अहमद की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया. चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जो कुछ ही देर में वायरल हो गया. जैसे ही रैना मैदान पर उतरे, फैंस खुशी से झूम उठे.

एमएस धोनी विकेटकीपिंग कर रहे थे, सुरेश रैना बैटिंग करने आए और उनके सामने अफगानिस्तानी स्पिनर नूर अहमद बॉलिंग कर रहे थे. पहले रैना ने मिड-ऑफ की तरफ गेंद को धकेला. मगर वीडियो में दिखाई गई अगली ही गेंद पर सुरेश रैना ने आगे बढ़कर दमदार छक्का जड़ दिया. धोनी ने भी उनके सिक्स का आनंद लिया.

चेपॉक स्टेडियम में आयोजित इस इवेंट में मैथ्यू हेडन, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, मुथैया मुरलीधरन, मुरली विजय और माइकल हसी भी मौजूद रहे. फैंस ने सबसे ज्यादा शोर तब मचाया जब एमएस धोनी मैदान में आए. वहीं धोनी और रैना को एकसाथ देखकर भी दर्शकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा था.

एमएस धोनी अपनी फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं, लेकिन CSK Roar 26 इवेंट के दौरान वो काफी अच्छी स्थिति में नजर आए और ऐसा लगा जैसे उनका रिटायरमेंट लेने का अभी कोई मन नहीं है. बता दें कि IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना सबसे पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलेगी. ये मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा. उसके बाद उसे 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ भिड़ना है.

यह भी पढ़ें:

तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला

‘आपके लिए ट्रॉफी 6…’, रोहित शर्मा ने किया MI फैंस से वादा, IPL 2026 से पहले हुए प्रोग्राम में कही ये बात



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार

Praful Hinge Statement: ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया

SRH VS RCB: ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुरी तरह रौंदा

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान, कहा- ‘युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं कि…’

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

ईशान किशन के ‘सिक्स’, प्रफुल हिंगे के विकेट्स देखकर खुशी से झूम उठीं SRH की मालकिन काव्य मारन; वीडियो वायरल

Leave a Comment