लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Amarnath Yatra:अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, हाईवे पर 3.5 किमी लंबी नई सुरंग तैयार; जल्द होगा उद्घाटन – Amarnath Pilgrims Will Get A Big Relief A New 3.5 Km Long Tunnel Is Ready On The Highway It Will Be Inaugurate

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आगामी अमरनाथ यात्रा के दौरान देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। श्रीनगर–जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नवनिर्मित 3.5 किलोमीटर लंबी एटी-03 दक्षिणमुखी (साउथबाउंड) सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यह यातायात के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह सुरंग अमरनाथ यात्रियों के सफर के समय को कम करने, राजमार्ग पर जाम की स्थिति सुधारने और घाटी की ओर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रामबन जिले में पंथयाल को डिगडोल से जोड़ने वाली इस सुरंग का उद्घाटन अगले कुछ दिनों में होने की संभावना है। इसके शुरू होने से यात्रियों को अधिक सुरक्षित और हर मौसम में निर्बाध यात्रा का विकल्प मिलेगा क्योंकि यह सुरंग दशकों से सबसे खतरनाक और दुर्घटनाग्रस्त माने जाने वाले खूनी नाला और पंथयाल के भूस्खलन-प्रभावित संवेदनशील हिस्सों को पूरी तरह बायपास कर देगी। विशेषकर मानसून के दौरान यहां पहाड़ियों से पत्थर गिरने और अचानक बाढ़ आने से यात्रा हफ्तों बाधित रहती थी, जिससे अब मुक्ति मिल जाएगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से काम कर रही सरला प्रोजेक्ट वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के तकनीकी प्रबंधक हरीश कुंजा ने बताया कि लगभग 846 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सुरंग हाईवे के आधुनिकीकरण का एक प्रमुख हिस्सा है। इससे पूरे वर्ष बिना किसी रुकावट के सड़क संपर्क बना रहेगा। इस बड़ी कामयाबी का स्थानीय लोगों, अमरनाथ श्राइन बोर्ड, परिवहन व्यवसायियों और पर्यटन क्षेत्र ने व्यापक स्वागत किया है। सबका मानना है कि यह सुरंग क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के सुरक्षित सफर के लिए एक बड़ा ”गेम-चेंजर” साबित होगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rashifal 19 August:इन 5 राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन, बनेंगे सभी अटके काम – Today Prediction Horoscope Of 19 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:असीम और अनुज लुगुन की कविता- मेरी बाँहें आसमान को समेटे हुए हैं – Aaj Ka Shabd Aseem Anuj Lugun Ki Kavita Meri Bahen Asman Ko Samete Hue Hain

महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला:तीसरे बच्चे के जन्म पर मिलेगी एक साल की छुट्टी, तमिलनाडु सरकार का एलान – Tamil-nadu-third-child-maternity-leave-365-days-women-government-employees-vijay-government

ईरान के निशाने पर Uae?:दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलें, एक क्षेत्रीय जल में गिरी; रक्षा मंत्रालय ने खोला राज – Iran Targets Uae With Two Ballistic Missiles, Says Uae Defence Ministry

विझिंजम बंदरगाह पर आयात-निर्यात शुरू:विदेशी ट्रांसशिपमेंट हब पर घटेगी भारत की निर्भरता, अदाणी का कितना निवेश? – Keralam Vizhinjam Port Import-export Operations Exim India Reliance On Foreign Transshipment Hubs To Decrease

Odisha Flood:पांच दिन तक पेड़ से चिपका रहा शख्स, नदी में बहने के बावजूद बचाव दल ने कैसे सुनंदा की जान बाचाई? – Odisha Flood: Man Clung To A Palm Tree For Five Days After Being Swept Away By River

Leave a Comment