Hair Care Tips: आज के समय में बालों को खूबसूरत और शाइनी बनाकर रखने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स काफी आसानी से मिल जाते हैं. इनमें से हेयर सीरम, हेयर ऑयल और हेयर क्रीम कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल हम सबसे ज्यादा करना पसंद करते हैं. अगर आप भी अपने बालों की देखभाल करने के लिए इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए एक गाइड की तरह हो सकता है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपको इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कब और किस तरह से करना चाहिए. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे, तो आप किसी भी हेयर केयर प्रोडक्ट का पूरा फायदा उठा सकते हैं. तो चलिए, आसान शब्दों में समझते हैं कि आपकी जुल्फों के लिए कब क्या बेस्ट है.


बालों को न्यूट्रिशन देने के लिए हेयर ऑयल
हेयर ऑयल्स का इस्तेमाल हम आज से नहीं, बल्कि सदियों से अपने बालों के लिए करते आ रहे हैं. इसका सबसे मुख्य काम बालों की जड़ों को न्यूट्रिशन देना और उन्हें अंदर से मजबूत बनाना होता है. अगर आप बालों और स्कैल्प पर तेल से मसाज करते हैं, तो इसका इस्तेमाल हमेशा बालों को धोने से पहले करना चाहिए. आप अगर चाहें तो शैंपू करने से एक या दो घंटे पहले बालों में तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं. कुछ लोग हेयर ऑयल्स को रातभर बालों में लगाकर छोड़ना भी पसंद करते हैं. यह स्कैल्प की ड्राइनेस को दूर करता है, डैंड्रफ से बचाता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है. आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस नारियल, आल्मंड या अनियन ऑयल साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: दादी-नानी के ये 5 घरेलू नुस्खे आज भी बनाते हैं बालों को लंबा, घना और शाइनी, महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ अपनाएं ये देसी उपाय
इंस्टेंट शाइन और उलझनों के लिए हेयर सीरम
हेयर सीरम एक लिक्विड बेस्ड प्रोडक्ट है, जो आपके बालों के ऊपर एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है. इसका काम आपके बालों को अंदर से न्यूट्रिशन देना नहीं, बल्कि बाहर से उनके टेक्सचर को सुधारना है. सीरम का इस्तेमाल हमेशा बाल धोने के बाद, गीले या हल्के सूखे बालों पर किया जाता है. इसका इस्तेमाल आपको उसी समय करना है, जब आप कंघी करने जा रहे हों और बाल बहुत ही ज्यादा उलझ रहे हों. इसका इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए सीरम की कुछ बूंदें अपनी हथेलियों पर रगड़ लें और बालों की लंबाई, यानी कि लेंथ पर लगाएं. इसे भूलकर भी बालों की जड़ों में लगाने की गलती न करें. यह आपके बालों को इंस्टेंट शाइनी और सिल्की बनाता है. हेयर सीरम आपके बालों को धूप, धूल और हीटिंग टूल्स के इस्तेमाल से होने वाले डैमेज से भी बचाता है.

बालों को सेट और स्टाइल करने के लिए हेयर क्रीम
हेयर क्रीम को अक्सर स्टाइलिंग क्रीम भी कहा जाता है. यह तेल से कम चिपचिपी और सीरम से थोड़ी गाढ़ी होती है. इसका सबसे मुख्य उद्देश्य आपके ड्राई और बेजान बालों को मॉइस्चर देना और उन्हें एक सही शेप में रखना है. अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई या घुंघराले हैं, तो आप बाल धोने के बाद, थोड़े से सूखने पर इसे अपने बालों पर लगा सकते हैं. इसे बाल सुखाने के बाद भी स्टाइलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि बाल बिखरे-बिखरे न दिखें. यह बालों के मॉइस्चर को सोखने से रोकती है और उन्हें पूरे दिन सेट रखने में भी मदद करती है. अगर आपके बाल घुंघराले हैं, तो उन्हें मैनेज करने के लिए हेयर क्रीम सबसे बेस्ट ऑप्शन है.
ये भी पढ़ें: क्या महंगे शैंपू भी नहीं रोक पा रहे आपके बालों का झड़ना? घर पर मौजूद 5 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू
