लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कट्टरपंथियों के आगे झुकी शहबाज सरकार, पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल Geo News पर लगाया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Geo News Ban: पाकिस्तान में मीडिया पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. पाकिस्तान सरकार ने देश के सबसे बड़े न्यूज चैनलों में शामिल जियो न्यूज का टीवी लाइसेंस और प्रसारण 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है. सरकार का कहना है कि चैनल के एक कार्यक्रम में ऐसे दृश्य दिखाए गए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. इस मामले में आगे की जांच भी शुरू कर दी गई है.

जियो न्यूज पर 15 दिन का प्रतिबंध
पाकिस्तान सरकार के अधीन काम करने वाली पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने आधी रात को आदेश जारी कर जियो न्यूज के टीवी लाइसेंस और प्रसारण को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया.

यह भी पढ़ें: अमेरिका का 24 घंटे में ईरान पर दूसरा बड़ा अटैक, ट्रंप ने दी धमकी, कहा- ‘अस्तित्व ही खत्म…’

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप
PEMRA के आदेश में कहा गया है कि जियो न्यूज ने शुक्रवार सुबह प्रसारित अपने कार्यक्रम “सफ़र ए इश्क़” में कुछ ऐसे दृश्य दिखाए, जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. इसी आधार पर चैनल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.

मामला जांच के लिए रेगुलेटरी काउंसिल को भेजा गया
PEMRA ने इस मामले को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेगुलेटरी काउंसिल के पास भेज दिया है. जांच के बाद पाकिस्तान के कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. रेगुलेटरी अथॉरिटी ने जियो न्यूज को अपने स्तर पर भी पूरे मामले की आंतरिक जांच करने के निर्देश दिए हैं. चैनल से कहा गया है कि वह कार्यक्रम के प्रसारण और उससे जुड़े तथ्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट पेश करे.

यह भी पढ़ें: ‘अब ब्लेम गेम नहीं…’, अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने…

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई मरकजी जमीअत अहले हदीस के प्रमुख इब्तिशाम जहीर की शिकायत के बाद की गई. इब्तिशाम जहीर को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज मुहम्मद सईद का पुराना सहयोगी भी बताया जाता है. शिकायत मिलने के बाद पाकिस्तान सरकार ने जियो न्यूज के खिलाफ यह कार्रवाई की.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कराची में हुआ बड़ा आत्मघाती हमला, 2 की मौत, पाकिस्तानी पैरामिलिट्री फोर्स के कैंपस के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी

अमेरिका का 24 घंटे में ईरान पर दूसरा बड़ा अटैक, ट्रंप ने दी धमकी, कहा- ‘अस्तित्व ही खत्म…’

भारत के कितने जहाजों ने बीते 3 दिनों में पार किया होर्मुज और कितने खड़े इंतजार में? चौंका देगा आंकड़ा

PM मोदी ने सेशेल्स को सौंपा मेड इन इंडिया पेट्रोल वेसल, समुद्री सुरक्षा साझेदार के तौर पर उभरा भारत

Iran US Conflict: अमेरिका के हमलों का ईरान ने दिया जवाब, कुवैत से बहरीन तक US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, ट्रंप की धमकी की उड़ाईं धज्जियां

ईरान के 10 ठिकानों पर अमेरिका का अटैक, नेवी और एयरफोर्स ने दागीं मिसाइलें, CENTCOM ने जारी किया वीडियो

Leave a Comment