60 के दशक की शुरुआत में फिल्मी दुनिया में अपने कदम रखने वाली जानी-मानी एक्ट्रेस बिंदू ने कई फिल्मों में और एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार के साथ काम किया है. पुराने दौर के स्टार्स के साथ काम कर चुकीं बिंदू 90 और उसके बाद के स्टार्स के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्मी दुनिया से जुड़ीं अपनी पुरानी यादें ताजा की हैं. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा किस्सा भी सुनाया जब उनकी वजह से दो घंटे तक फिल्म ‘जोशीला’ की शूटिंग रुक गई थी.
बिंदू को बिना बताए की बिकिनी पहनने की मांग
एक्ट्रेस बिंदू ने फिल्म ‘जोशीला’ की शूटिंग का एक किस्सा शेयर किया. साल 1973 में आई इस फिल्म में बिंदू ने देव आनंद, हेमा मालिनी, राखी गुलजार जैसे दिग्गजों के साथ काम किया था. इस फिल्म के डायरेक्टर यश चोपड़ा थे. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अचानक से एक सीन के लिए बिकिनी पहनने के लिए कहा गया था. पहले उन्हें इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी.
एक्ट्रेस ने हाल ही में युट्यूबर विकी लालवानी को दिए इंटव्यू में इस किस्से को लेकर कहा, ‘मैंने दो घंटे तक शूटिंग रोक दी क्योंकि मैं ठीक-ठाक बिकिनी पहनने के लिए तैयार नहीं थी. बिकिनी तो बिकिनी होती है. मैंने यश जी से कहा, ‘प्लीज़… आपने मुझे इसके बारे में पहले कभी नहीं बताया. मुझे इसके बारे में सेट पर पहुंचने के बाद ही पता चला.’

यश चोपड़ा ने दिलाया भरोसा, चुपचाप देखते रहे देव आनंद
बिंदू ने आगे कहा, ‘तब यश जी ने कहा, ‘जितना हो सके पानी के अंदर ही रहो. हम उसी तरह शूट करेंगे और सिर्फ़ साइड और बैक के शॉट्स लेंगे.’ बेचारे देव आनंद जी बस चुपचाप बैठे रहे और कुछ नहीं कहा. शूट लगभग दो घंटे तक रुका रहा. मैं सोचती रही कि वह क्या सोच रहे होंगे. लेकिन, यश जी ने मुझे भरोसा दिलाया और कहा, ‘हम संभाल लेंगे. चिंता मत करो.’
Director Yash Chopra briefing Dev Anand and Hema Malini during outdoor shoot of Joshila (1973) of Trimurti Films.@dreamgirlhema @Esha_Deol @yrf @VVA__ pic.twitter.com/hO9dtfoIRS
— Movies N Memories (@BombayBasanti) May 27, 2018
शॉट के बाद सिनेमैटोग्राफर से पूछा था ये सवाल
एक्ट्रेस आगे बताती हैं, ‘उन्होंने मुझे पानी में उतारा, वहीं से शॉट्स लिए, और फिर सिर्फ़ साइड और बैक से फ़िल्माया. बाद में मैंने सिनेमैटोग्राफर से पूछा कि यह कैसा लग रहा है. उन्होंने कहा, ‘चिंता मत करो, तुम अच्छी लग रही हो, अश्लील नहीं.’ जब उन्होंने ऐसा कहा, तो मुझे तसल्ली हुई.’
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा संग कर ली गुपचुप शादी? मांग में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस की फोटो वायरल
एक्ट्रेस बिंदू के बारे में
85 साल की बिंदू ने जोशीला सहित डोली, आया सावन झूमके, इत्तेफाक, कटी पतंग, दो रास्ते, जंजीर, महबूबा, अभिमान, हम आपके हैं कौन और मैं हूं ना सहित ढेरों फिल्में की. अपने करियर में वो मुख्य रूप से निगेटिव रोल निभाती थीं.
