लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pune Murder:केतन की हत्या से पहले सिया ने किया धक्का देने का अभ्यास! प्रेमी चेतन के साथ नए वीडियो में क्या? – Pune Murder: Siya Practiced Pushing Before Ketan’s Murder! What Is In New Video With Her Boyfriend Chetan?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, केतन की हत्या से पहले आरोपी सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को लोहगढ़ किले से नीचे धकेलने से पहले पूर्वाभ्यास किया था। यह अभ्यास कहां किया गया था, उस बारे में पुलिस अभी खुलासा नहीं कर रही। जानकारी के अनुसार, इस पूर्वाभ्यास की जरूरत तब पड़ी, जब सिया 14 जून को अपने प्रयास में असफल रही। दोनों आरोपियों ने यह भी सोचा था कि केतन जिंदा बच भी जाएगा तो दिव्यांग तो जरूर हो जाएगा। तब सिया के पास उससे शादी नहीं करने का बहाना होगा। धक्का देते समय इन्होंने जगह ही ऐसी चुनी थी, जिसमें ये बताया जा सके कि गलती से धक्का लग गया था।


यह भी पढ़ें- पुणे हत्याकांड: केतन के दादा का छलका दर्द, कहा- अपनों से मिला धोखा; शादी तय कराने वाले सिया के मामा क्या बोले?

सिया चेतन का नया वीडियो आया सामने

वहीं, सोशल मीडिया पर सिया गोयल और चेतन चौधरी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिया गोयल और चेतन चौधरी के नए वीडियो में- दोनों को एक एमएफसी मैच में देखा गया, जिसमें सिया चेतन के कंधे पर सिर टिकाए चीयर करती नजर आईं।

केतन के दादा बोले- अपनों ने ही दिया धोखा

केतन की हत्या पर बात करते हुए उनके दादा देवीचंद अग्रवाल फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि हम अपनों के ही हाथों ठगे गए हैं, जिन्हें हम वर्षों से जानते थे। केतन के माता-पिता ने भी आरोपियों के लिए फांसी की मांग की है। पिता विशाल अग्रवाल ने मामले के चश्मदीदों से पुलिस के सामने आकर गवाही देने की अपील की है। 

pune realtor ketan agarwal murder case lohagad fort fiancee siya goyal confession

यह भी पढ़ें- क्या TET पर घिरेगी सरकार?: परीक्षा रद्द होने पर बोली कांग्रेस- ये ‘भविष्य की चोरी’; राहुल युवाओं से क्या बोले?

सिया बोली- शादी तोड़ने से ज्यादा आसान लगा कत्ल

उधर, पुलिस कस्टडी में सिया गोयल ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। सिया ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी नहीं तोड़ना चाहती थी। उसे लगा कि शादी रद्द करने से परिवार की बदनामी होगी। उनके अरमान टूट जाएंगे। इससे कहीं ज्यादा आसान केतन को हमेशा के लिए रास्ते से हटा देना है। 18 जून को ट्रेकिंग के बहाने केतन को लोहगढ़ फोर्ट ले जाया गया। वहां जैसे ही मौका मिला, सिया ने इशारा किया। इसके बाद उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को गहरी खाई में धकेल दिया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ind Vs Sl Live Streaming:भारत का 600वां टेस्ट देखने के लिए हैं तैयार? फ्री में कब-कहां और कैसे देख पाएंगे मैच – India Vs Sri Lanka Test Live Streaming: When And Where To Watch Team India 600th Test On Tv, Mobile And Laptop

Independence Day:गरीबी-कम साक्षरता से चांद-मंगल तक का सफर भारत ने कैसे तय किया, 79 साल में क्या-क्या बदला? – How Did India Travel From Poverty And Low Literacy To The Moon And Mars? What Changed In 79 Years?

आज का शब्द:स्वराज्य और मैथिलीशरण गुप्त की कविता- शत शत सम्राटों के स्वामी! – Aaj Ka Shabd Swarajya Maithilishran Gupt Ki Kavita Shat Shat Samraton Ke Swami

Pm Modi 15 August Wish:आजादी के पर्व पर पीएम ने बलिदानी सपूतों को नमन किया, संदेश में देशवासियों से क्या बोले – Pm Modi Extends Independence Day Greetings, Remembers Freedom Fighters On 80th Independence Day

दिल्ली का आसमान:इस बार पतंगों पर दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर का पराक्रम, तकनीक से आएगा तस्वीर में निखार – The Valor Of ‘operation Sindoor’ Will Be Seen On Kites

सीट का समीकरण:50 साल के ब्रेक के बाद फिर अस्तित्व में आई बुढाना सीट, बीते तीन चुनाव में तीन दलों को मिली जीत – Up Election 2027 Muzaffarnagar Budhana Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

Leave a Comment