पेट्रोलियम आज की तारीख में दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ईंधन है, जो वैश्विक स्तर पर पूरे ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर की रीढ़ बना हुआ है। हालांकि, दुनिया के हर देश में पेट्रोल की कीमतें एक जैसी नहीं हैं। टैक्स, रिफाइनरियों और तेल भंडारों तक पहुंच, करेंसी एक्सचेंज रेट (विदेशी मुद्रा दर) और सरकारी सब्सिडी जैसे कई कारणों से अलग-अलग देशों में तेल के दाम बदल जाते हैं।
आज के समय में भारत अपनी ईंधन जरूरतों का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा विदेशों से आयात करता है और यहां पेट्रोल फिलहाल 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है। लेकिन अगर वैश्विक स्तर पर पेट्रोल की कीमतों का चार्ट देखें, तो भारत ठीक बीच में आता है। दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया में मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा पेट्रोल किस देश में बिक रहा है?