लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुणे हत्याकांड:सिया ने क्यों चुना केतन को मारने का रास्ता, पुलिस जांच में तीन साल वाली थ्योरी का खुला राज – Ketan Murder Case Siya Reveals Secret Behind Killing Fiance Explains Why She Wanted Three Years For Wedding

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पुणे के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत की जांच में नई जानकारी सामने आई है। पुलिस का दावा है कि यह कथित हत्या इसलिए की गई क्योंकि आरोपी सिया गोयल अपने मंगेतर केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थीं। जांचकर्ताओं के अनुसार, पूछताछ के दौरान सिया गोयल ने स्वीकार किया कि उन्हें तय शादी को रद्द करने के बजाय केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाना ज्यादा आसान लगा, क्योंकि वह अपने परिवार को निराश नहीं करना चाहती थीं।

सिया के परिजनों से चल रही पूछताछ 

सूत्रों का कहना है कि यह कथित स्वीकारोक्ति ऐसे समय सामने आई है, जब पुलिस सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। जांच एजेंसियां कथित साजिश से जुड़े डिजिटल सबूतों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के तहत पुणे और लोनावला पुलिस ने मामले की पड़ताल के लिए छह विशेष टीमें गठित की हैं। पुलिस के अनुसार, सिया गोयल के माता-पिता से फिलहाल लोनावला सिटी पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है, जबकि उसके भाई साहिल गोयल को भी दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

सिया के साथ किसने रची हत्या की साजिश?

पुलिस के मुताबिक, रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत 18 जून को लोहगढ़ किले की एक चट्टान से गिरने के बाद हुई थी। जांचकर्ताओं का आरोप है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची थी, क्योंकि सिया नवंबर में होने वाली शादी नहीं करना चाहती थीं। पुणे ग्रामीण पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सिया गोयल ने जांचकर्ताओं से कहा कि उन्हें लगा कि परिवार का सामना कर शादी तोड़ने के बजाय अपने मंगेतर की हत्या करना ‘ज्यादा आसान’ होगा। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा कि वह शादी से इनकार कर अपने परिवार की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती थीं।

शादी के लिए तैयार क्यों नहीं थी सिया?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिया ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे लग रहा था कि अगर वह केतन की हत्या कर देती है, तो उसे शादी करने के लिए कम से कम तीन साल का समय और मिल जाएगा। वहीं, उसका प्रेमी चेतन चौधरी भी शादी के लिए दो से तीन साल का समय और चाहता था। इसी वजह से दोनों को सबसे आसान लगा कि केतन को रास्ते से हटा दिया जाए, क्योंकि अगर सिया अपने परिवार से मना करती शादी करने के लिए तो उसे डर था कि इससे परिवार की समाज में शर्मिंदगी होगी।

सिया और चेतन में कब बढ़ी नजदीकियां?

करीब 10 घंटे तक चली पूछताछ में साहिल गोयल ने पुलिस को बताया कि वह चेतन चौधरी को जानते थे और उनकी बहन सिया की चेतन से पहली मुलाकात एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। जांचकर्ताओं के मुताबिक, पिछले साल एक कॉमन फ्रेंड के घर दिवाली पार्टी में दोबारा मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

ये भी पढ़ें: केतन का शव देखकर मंगेतर सिया का कैसा था हाल, रेस्क्यू टीम ने बताया उस दिन क्या-क्या हुआ?

सीडीआर रिपोर्ट से क्या पता चला?

जांचकर्ताओं का यह भी दावा है कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से पता चला है कि जनवरी से अब तक सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच 2,000 से अधिक बार बातचीत हुई। दोनों की कुल बातचीत का समय लगभग 238 घंटों के करीब रहा। हालांकि, पुलिस के अनुसार सिया के माता-पिता ने चेतन चौधरी से कभी मिलने या बात करने से इनकार किया है। वहीं, सिया गोयल के वकील का कहना है कि चेतन और सिया सिर्फ दोस्त हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की कथित भूमिका को लेकर उन्हें महत्वपूर्ण सुराग मिल चुके हैं। अब जांच एजेंसियां दोनों के मोबाइल फोन से डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं, ताकि कथित साजिश से जुड़े सबूतों को और मजबूत किया जा सके।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेपाल आपदा:विनाशकारी बाढ़ का मंजर देख सुनील शेट्टी बोले- ‘दिल टूट रहा है’; मानसी पारेख ने जताईं संवेदनाएं – Nepal Tragedy: Suniel Shetty And Manasi Parekh Praying For Those Affected By Devastation Floods In Nepal

ई20 पेट्रोल की जगह नहीं लेगा ई10:bpcl ने खबरों का किया खंडन, पुराने वाहनों के लिए लो-इथेनॉल ईंधन पर बहस जारी – Bpcl Clarifies E20 Petrol Will Not Be Replaced By E10; Debate Continues Over Lower-ethanol Fuel For Vehicles

दिल्ली दंगा केस:’दंगों के मास्टरमाइंड थे शरजील और उमर खालिद’, हाईकोर्ट में पुलिस ने किया जमानत का विरोध – Sharjeel And Umar Khalid Were Masterminds Of Riots Said Delhi Police Files Response In High Court

चार पारियों में तीन शतक:दिनुषा टेस्ट की दोनों पारी में सैकड़ा लगाने वाले आठवें श्रीलंकाई, चट्टान की तरह टिके – India Vs Sri Lanka 2nd Test Sonal Dinusha Stats Third Sri Lankan To Score Three Centuries In Two Match Series

रक्षाबंधन कब है ? :किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण और कब बांधें राखी ? जानें कितने बजे शुरू होगा सूतक काल – Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat And Chandra Grahan Time Know Kab Bandhe Rakhi

कानपुर प्लेन क्रैश:‘दो माह में दूसरी बार हादसा’, टेक-ऑफ के 20 मिनट बाद ही गिरा विमान, डीजीसीए को मिली जांच – Kanpur Plane Crash Second Accident In Two Months Plane Crashed Just 20 Minutes After Takeoff

Leave a Comment