लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नेहा हत्याकांड:दो दिन बाद भी नहीं हुआ पीएम, छह माह की थी गर्भवती; जीते जी पति ने मारा, अब सिस्टम का सितम – Faridabad Neha Murder Case Post-mortem Of Six-month-pregnant Victim Deferred Family Expresses Strong Resentmen

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फरीदाबाद के चर्चित नेहा हत्याकांड में हत्या से ज्यादा अब पोस्टमार्टम में हो रही देरी सवालों के घेरे में है। छह माह की गर्भवती नेहा की हत्या को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन शनिवार को भी उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इससे नाराज परिजनों का गुस्सा बीके अस्पताल में फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।




faridabad Neha Murder Case Post-mortem of six-month-pregnant victim deferred family expresses strong resentmen

नेहा के परिजन
– फोटो : अमर उजाला


अस्पताल में नहीं गायनी डॉक्टर

परिजनों का कहना है कि पिछले दो दिनों से उन्हें लगातार अस्पताल के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। कभी फोरेंसिक टीम उपलब्ध नहीं होने की बात कही जाती है तो कभी गायनी विशेषज्ञ डॉक्टर के मौजूद न होने का हवाला देकर पोस्टमार्टम टाल दिया जाता है। उनका कहना है कि जब मृतका छह माह की गर्भवती थी, तब मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाना चाहिए था।


faridabad Neha Murder Case Post-mortem of six-month-pregnant victim deferred family expresses strong resentmen

अस्पताल में नेहा के परिजन
– फोटो : अमर उजाला


सीएमओ गए तो पीएमओ भेजा

परिजनों के मुताबिक वे पहले सीएमओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां अधिकारी नहीं मिले। इसके बाद उन्हें पीएमओ कार्यालय भेजा गया, जहां कार्यालय बंद मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही अधिकारी कार्यालय बंद कर वहां से चले गए।


faridabad Neha Murder Case Post-mortem of six-month-pregnant victim deferred family expresses strong resentmen

अस्पताल में नेहा के परिजन
– फोटो : अमर उजाला


शव के लिए दर दर भटक रहा परिवार

मृतका के पिता विजय प्रसाद ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या को 48 घंटे से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि परिवार अपनी बेटी का शव लेने के लिए दर-दर भटक रहा है, जबकि प्रशासन संवेदनशीलता दिखाने के बजाय उन्हें इधर-उधर भेज रहा है। उन्होंने जल्द पोस्टमार्टम कराकर शव सौंपने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


faridabad Neha Murder Case Post-mortem of six-month-pregnant victim deferred family expresses strong resentmen

नेहा हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


हत्यारोपी हरदोई का रहने वाला

गौरतलब है कि पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में रहने वाली 26 वर्षीय नेहा कुमारी की हत्या का आरोप उसके पति अमित गुप्ता पर है। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान पहले उसने चुन्नी से नेहा का गला दबाया और फिर पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपने चाचा को फोन कर पत्नी की हत्या की जानकारी देने के बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टॉप न्यूज:आज रक्षाबंधन का पर्व; ट्रंप ने बदला ओंटारियो झील का नाम; दुबई में शुरू होगा महिला टी20 एशिया कप – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 28th August 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

एलओसी पर संदिग्ध घुसपैठ की कोशिश: राजोरी के नौशेरा सेक्टर के पास दिखी गतिविधि, सेना ने की फायरिंग; निगरानी तेज – Suspected Infiltration Attempt Along Loc In Rajouri Army Opens Fire

भारत-कनाडा आर्थिक संवाद:निर्मला सीतारमण बोलीं- मजबूत सहयोग जरूरी, व्यापार से आगे किन मुद्दों पर बनी सहमति? – Closer India-canada Economic Cooperation Gains Importance Amid Global Uncertainty: Sitharaman

शामली:एक मिनट छह सेकेंड के सीसीटीवी में कैद अंकित बालियान की हत्या, जिम से निकलते ही चार हमलावरों ने घेरा – Shamli: Ankit Baliyan’s Murder Captured In A One-minute-six-second Cctv Clip

आज का राशिफल:कुंभ और मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, फैसलों में बरतें सावधानी – Today Prediction Horoscope Of 28 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

नागपुर में जंतर मंतर और जेन-जी का जिक्र:jnu की छात्रा बोलीं- सत्ता से सवाल का खौफ खत्म, Pm-भागवत पर क्या कहा? – Fear Of Speaking Up Against Those In Power Gone Post-gen Z Stir At Jantar Mantar: Aisa Chief Bora

Leave a Comment