रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी अब इसने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर इतिहास रच दिया है. आदित्य धर निर्देशित इस फिलम ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार परफॉर्म किया है. जानते हैं 100 दिनों में इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने कितना कमाया है?
धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन
बता दें कि जियो स्टूडियोज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने शुक्रवार को यह जानकारी शेयर की कि धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में 10 दिन पूरे कर लिए हैं. इस उपलब्धि का जश्न एक स्पेशल पोस्ट के जरिए मनाया गया था जिसके कैप्शन में लिखा था, “सिनेमाघरों में ‘हौसला ईंधन बदला’ की गूंज के 100 दिन पूरे.”
धुरंधर 2 का 100 दिनों का कलेक्शन
बता दें कि ट्रेड ट्रैकिंग एजेंसी सैकनिल्क के मुताबिक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 1813.38 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबकि भारत में इसने 1149.29 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ ये हाल के समय में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है जबकि पुष्पा 2 के बाद भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है. वहीं इसके पहले भाग ने दुनिया भर में कुल 1307.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी और भारत में 840.20 करोड़ रुपये कमाए थे.
ये भी पढ़ें:-माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर…क्या माहिका शर्मा संग हार्दिक पांड्या ने कर ली गुपचुप शादी? वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
धुरंधर फ्रेंचाइजी के बारे में
आदित्य धर द्वारा निर्देशित, धुरंधर 5 दिसंबर, 2025 को और धुरंधर 2 इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पहले पार्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर ने लीड रोल निभाया था. जबकि धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना नहीं थे लेकिन बाकी स्टार्स ने अपने किरदारों को दोहराया था. धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के किरदार जसकिरत सिंह के हमजा बनने की कहानी को दिखाया गया है.
धुरंधर और धुरंधर 2 ओटीटी पर भी हैं अवेलेबल
बता दें कि धुरंधर का अनसेंसर्ड वर्जन ‘धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा’ नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है. इंटरनेशनल लेवल पर यह फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज़ हुई थी, जबकि भारत में यह 22 मई 2026 को रिलीज हुई. वहीं, इसके सीक्वल ‘रॉ एंड अनदेखा द रिवेंज’ का अनकट वर्जन 4 जून से जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम हो रहा है और 19 जून से ये नेटफ्लिक्स पर भी आ गया है.

