लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से उम्मीद थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी. लेकिन ये फिल्म दर्शकों को रास नहीं आई. यहां तक कि सनी देओल की स्टार पावर भी इस फिल्म के लिए ऑडियंस को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई और इसी के साथ इसका पहला हफ्ता निराशाजनक रहा है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?

बंटवारा 1947’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. इसका क्लैश इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से हुआ था. उम्मीद तो ये थी कि सनी की फिल्म इमरान की रोमांटिक एक्शन ड्रामा पर भारी पड़ेगी लेकिन हुआ उल्टा और ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ के फीवर के आगे कमतर साबित हुई. सनी देओल की फिल्म ने कमाई के लिए बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करते हुए पहला हफ्ता पूरा किया है और इसके दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी काफी ठंडी रही है.

  1. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज के पहले दिन 5.75 करोड़ से धीमी शुरुआत की थी.
  2. इसका पहले हफ्ते का कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपये रहा.
  3. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज के 8वें दिन 75 लाख रुपये कमाए हैं.
  4. इसी के साथ इस फिल्म की 8दिनों की कुल कमाई 34.35 करोड़ हो गई है.

ये भी पढ़ें:-कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

बंटवारा 1947’ हुई फ्लॉप
बता दें कि ‘बंटवारा 1947’ को से 120 करोड़ के बजट में बनाया गया है. शॉकिंग बात ये है कि रिलीज के 8 दिन बाद भी ये अपनी आधी लागत तो दूर 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. वहीं 8वें दिन तो ये लाखों में सिमट गई. फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस देखते हुए तो ये अब फ्लॉप हो चुकी है.

‘बंटवारा 1947’ के बारे में सब कुछ
राजकुमार संतोषी की डायरेक्ट की गई यह फ़िल्म 1947 में भारत के बंटवारे और पंजाब के विभाजन के समय लाहौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. सनी और प्रीति ज़िंटा के अलावा, इस फ़िल्म में शबाना आज़मी, करण देओल, अली फ़ज़ल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं. आमिर खान ने आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले इस फ़िल्म को प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें:-फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई ‘जना नायकन’ से ‘वेलकम टू द जंगल’ तक 8 नई फिल्में-सीरीज



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment