लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हाई हील्स पहनना है पसंद, लेकिन दर्द से लगता है डर? ये आसान हैक्स करेंगे आपकी टेंशन खत्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

High Heels Hacks: हाई हील्स किसी भी लुक को मिनटों में स्टाइलिश बना देती हैं. शादी हो, पार्टी, ऑफिस या कोई खास मौका, हील्स पहनने से कॉन्फिडेंस भी बढ़ जाता है. लेकिन कई बार कुछ घंटे बाद ही पैरों में दर्द, सूजन या छाले होने लगते हैं. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान टिप्स अपनाकर इस परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है.

दो उंगलियों को टेप से जोड़ें

Ai image

अगर लंबे समय तक हील्स पहननी है, तो पैर की तीसरी और चौथी उंगली को मेडिकल टेप या बैंड-एड से हल्के से जोड़ दें. इससे पैरों पर पड़ने वाला दबाव थोड़ा कम महसूस हो सकता है और चलने में ज्यादा आराम मिलता है. ध्यान रखें कि टेप बहुत ज्यादा टाइट न हो.

नई हील्स पहनने से पहले उसकी पकड़ मजबूत करें

Ai image

नई हील्स के नीचे का हिस्सा कई बार बहुत चिकना होता है. ऐसे में चलते समय फिसलने का डर रहता है. इसे थोड़ा खुरदरा करने के लिए हल्के हाथ से सैंडपेपर रगड़ सकते हैं. इससे चलने में पकड़ बेहतर होती है और पैर पर कम जोर पड़ता है.

छालों से बचने के लिए करें ये आसान काम

Ai image

अगर नई हील्स पहन रही हैं, तो जहां जूता पैर को छूता है वहां पहले थोड़ा-सा वैसलीन या रोल-ऑन डिओडोरेंट लगा लें. इससे जूता बार-बार रगड़ेगा नहीं और छाले पड़ने की संभावना कम हो सकती है.

जेल पैड का करें इस्तेमाल

Ai image

अगर हील्स अंदर से ज्यादा हार्ड लगती हैं, तो उसमें जेल या सिलिकॉन पैड लगा सकती हैं. ये पैरों को थोड़ा नरम सहारा देते हैं और लंबे समय तक चलने या खड़े रहने में आराम महसूस होता है.

सही हील चुनना भी है जरूरी

Ai image

अगर आपको कई घंटे तक हील्स पहननी हैं, तो बहुत पतली हील की जगह ब्लॉक हील, प्लेटफॉर्म हील या वेज हील चुनें. इनमें चलना आसान होता है और पैरों पर कम दबाव पड़ता है. साथ ही हमेशा सही साइज की हील्स ही खरीदें, क्योंकि छोटी या बड़ी हील्स जल्दी दर्द की वजह बन सकती हैं.

बीच-बीच में पैरों को दें थोड़ा आराम

अगर आप किसी शादी या पार्टी में हैं, तो मौका मिलने पर कुछ मिनट बैठ जाएं. इससे पैरों को आराम मिलेगा और लंबे समय तक हील्स पहनना आसान हो जाएगा.

फैशन के साथ अपनी सेहत का भी रखें ध्यान

स्टाइलिश दिखना अच्छी बात है, लेकिन आराम भी उतना ही जरूरी है. अगली बार जब भी हाई हील्स पहनें, तो इन आसान हैक्स को जरूर अपनाएं. इससे आप बिना दर्द की चिंता किए पूरे दिन अपने लुक को कॉन्फिडेंस के साथ कैरी कर पाएंगी.

यह भी पढ़ें: भीड़ में दिखना है सबसे अलग और एलिगेंट? फॉलो करें दीपिका पादुकोण के ये 7 फैशन सीक्रेट्स

The post हाई हील्स पहनना है पसंद, लेकिन दर्द से लगता है डर? ये आसान हैक्स करेंगे आपकी टेंशन खत्म appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment