लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केतन हत्याकांड:सिया-चेतन ने डिलीट की हत्या से पहले और बाद की चैट्स, रिसाइकल बिन भी किया साफ; पुलिस का दावा – Pune Realtor Murder: Accused Duo Deleted All Logs And Recycle Bins Before And After Crime

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केतन अग्रवाल हत्या मामले में लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। पुलिस को पता चला है कि आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने वारदात से पहले और बाद में दोनों के बीच हुई बातचीत की पूरी चैट हिस्ट्री और रिसाइकल बिन से डेटा पूरी तरह मिटा दिया था, जिससे सबूत किसी के हाथ न लगें। अब पुलिस ने डिलीट की गई चैट के लॉग्स को वापस पाने के लिए मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब भेजा है।

जांच टीम में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपियों ने 18 जून से पहले और लोहागढ़ की घटना के बाद अपने फोन से चैट डिलीट कर दी थीं। ये चैट उनके फोन के रीसाइकल बिन से भी हटाई गई थीं। पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच से पता चला है कि गोयल (20) और उसका प्रेमी चेतन चौधरी (22) घटना से लगभग छह महीने पहले से लगातार संपर्क में थे। उन्होंने इस दौरान कुल 238 घंटे की बातचीत के साथ 2,004 फोन कॉल किए थे।

सिया के भाई को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

लोनावला डिवीन के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) गजानन टोनपे ने कहा कि जांचकर्ताओं ने दोनों संदिग्धों की सक्रिय भूमिका को पुख्ता तौर पर साबित कर दिया है। पुलिस ने गोयल के भाई को भी पूछताछ के लिए बुलाया है और अन्य रिश्तेदारों व दोस्तों को भी बुला रही है। अब तक, केतन की कथित हत्या में सिया और चेतन दोनों की भूमिका साबित हो चुकी है। 

पुलिस ने बताया कि चौधरी ने शुरू में दावा किया था कि वह चट्टान वाली उस जगह पर मौजूद नहीं था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने देखा कि पूछताछ के दौरान उसका बयान जल्द ही गलत साबित हो गया, जिसके बाद दोनों संदिग्धों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह साफ था कि वह झूठ बोल रहा था। उन्होंने आगे बताया कि आखिरकार दोनों ने अपनी भूमिका स्वीकार कर ली और घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी।

चेतन चौधरी ने दिया धक्का: पुलिस का दावा

पुलिस का दावा है कि योजना के अनुसार सिया गोयल ने बैठकर पहले से तय सिग्नल दिया, जिसके बाद चौधरी पीछे से आया और अग्रवाल को खाई में धकेल दिया। इस अपराध की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत दखल दिया है। 

इससे पहले दिन लोनावला पुलिस ने बताया था कि मुख्य आरोपी सिया गोयल पूछताछ के दौरान लगातार अपने बयान बदल रही है। पुलिस ने जब सिया और केतन के मोबाइल फोन की जांच की, तो उसमें मिले चैट सिया के दावों से बिल्कुल अलग कहानी बयां कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ketan Murder Case: ‘ऐसा कोई गवाह नहीं, जो यह साबित कर सके कि सिया ने अपराध किया’, आरोपी के वकील का बड़ा दावा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिया अब पूछताछ में मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने लगी है। एक अधिकारी ने बताया कि सिया ने पुलिस को दावा किया कि उसने केतन अग्रवाल को साफ बता दिया था कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती। सिया का कहना है कि इसके जवाब में केतन हमेशा कहता था कि अब बहुत देर हो चुकी है, बात बहुत आगे बढ़ गई है और अब कुछ नहीं किया जा सकता।

मोबाइल चैट ने खोली सिया के दावों की पोल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके पास सिया और केतन दोनों के मोबाइल फोन मौजूद हैं। इन फोन से बरामद किए गए चैट्स सिया की बातों को पूरी तरह झुठलाते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शादी से पहले दोनों के बीच हुई बातचीत से साफ है कि वे एक सामान्य और खुशहाल कपल की तरह बात कर रहे थे। चैट में दोनों एक-दूसरे के प्रति काफी लगाव और प्यार जता रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘फोन से जो चैट मिले हैं, उनके आधार पर सिया के दावों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पुलिस ने साफ किया है कि इस पूरे मामले की हर मुमकिन एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है ताकि सच सामने आ सके।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kangana Ranaut:‘कोई कहता है भाैंकती हूं तो कोई…’, रामदेव से लेकर तापसी तक सब पर भड़की कंगना; जानिए क्या कहा – Kangana Ranaut Respond To Taapsee Pannu Ramdev Ashutosh Rana And Sonu Sood After Gen Z Controversial Remark

Ind Vs Arg Live:तीसरे क्वार्टर का खेल जारी, अर्जेंटीना की टीम फिलहाल 2-1 से आगे; भारत की नजरें वापसी पर – India Vs Argentina Fih Hockey World Cup 2026 Live Score Update And Key Moments Points Table Update

Sriya Reddy:कौन हैं श्रिया रेड्डी? ‘महाकाली’ के ट्रेलर में चौंकाया; प्रभास और पवन कल्याण संग कर चुकी हैं काम – Who Is Sriya Reddy Portraying Kali Maa In Mahakali Starring Akashye Khanna As Shukracharya Salaar And Og

Samuk:नया जॉनर, नया किरदार और नया चैलेंज…, साई-फाई फिल्म ‘समुक’ में धमाका करेंगे अक्षय कुमार, शूटिंग शुरू – Akshay Kumar Ambitious Alien Action Thriller Samuk Shooting Begins Produced By Vipul Amrutlal Shah

Ind Vs Sl:श्रीलंका के खिलाफ सातवें नंबर पर शतक लगाने वाले जुरेल दूसरे भारतीय, खास टैटू ने ध्यान आकर्षित किया – India Vs Sri Lanka 2nd Test Dhruv Jurel Stats Test Hundred From No.7 For India In Sri Lanka

घर से 20 Km दूर कत्ल:तीन दिन बाथरूम में पड़ी रही लाश, दो दोस्तों ने श्रेया को पकड़ा; विवेक ने काटा था गला – New Revelation In Murder Of An Msc Student In Varanasi

Leave a Comment