लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केतन मर्डर केस:फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, अब कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील लड़ेंगे केस – Ketan Murder Case Ujjwal Nikam Appointed Special Public Prosecutor Call It Major Challenge For Maharashtra

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लोनावला के ग्रामीण इलाके में केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में केतन के पिता विशाल अग्रवाल से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी।

 

फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि इस मामले में दोषियों को सबसे कड़ी सजा मिले। परिवार को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।’ मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि विशाल अग्रवाल ने अपने बेटे के लिए जल्द न्याय की मांग की थी। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने तुरंत इस मामले की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी। इतना ही नहीं, परिवार की मांग पर वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को इस केस में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त करने का फैसला भी लिया गया। मुख्यमंत्री ने कानून एवं न्याय विभाग के सचिव को इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि उज्ज्वल निकम ने भी इस मामले में राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक के रूप में पैरवी करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। इससे साफ है कि सरकार इस मामले की सुनवाई को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाना चाहती है।

 

उज्ज्वल निकम स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त

वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम को चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया है। निकम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का फोन आया था। उज्ज्वल निकम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि केतन अग्रवाल के परिवार ने उनसे मुलाकात कर इस मामले में उन्हें स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनाने का अनुरोध किया था। 

‘CM फडवीस के कहने पर संभाली जिम्मेदारी’

निकम ने बताया कि अग्रवाल परिवार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें फोन कर इस मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। निकम ने कहा, ‘यह हत्या पूरे देश को झकझोर देने वाली है। मुख्यमंत्री ने मुझे बताया कि यह मामला महाराष्ट्र के लिए भी एक बड़ी चुनौती है और मुझसे इस केस में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के तौर पर काम करने का अनुरोध किया। मैंने उनकी बात स्वीकार करते हुए यह जिम्मेदारी संभालने के लिए हामी भर दी।’

‘चार्जशीट दाखिल होने के बाद जांच की स्थिति पता चलेगा’

पुलिस की जांच अभी चल रही है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद ही हम जांच की स्थिति के बारे में बता पाएंगे। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि मैंने महाराष्ट्र राज्य में ऐसे कई मामले संभाले हैं और संभाल रहा हूं। मुख्यमंत्री ने हमेशा पूरी लगन से काम करने की जरूरत पर जोर दिया है। महाराष्ट्र में कानून का राज बना रहना चाहिए, और इसी भावना को ध्यान में रखते हुए मैंने मुख्यमंत्री से कहा, ‘हां, मैं निश्चित रूप से इस मामले को देखूंगा। 

 

पुलिस गिरफ्त में हैं सिया-चेतन

गौरतलब है कि 18 जून को पुणे के पास लोहगढ़ किले से गिरने के बाद केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी। पुलिस इसे संदिग्ध हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: क्या पुलिस के सामने सिया रच रही झूठी कहानी? व्हाट्सएप चैट्स से चौंकाने वाला खुलासा

‘केतन के परिवार का मिल रहा पूरा सहयोग’ 

इस बीच लोनावला ग्रामीण पुलिस के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस गजानन टोम्पे ने बताया कि मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। कई लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘अब तक हमारी जांच में कई लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। कुछ बयान कोर्ट के सामने भी पेश किए गए हैं। हम लगातार और जानकारी जुटा रहे हैं। केतन के परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। आज सिया के भाई से भी पूछताछ की जा रही है और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।’ उन्होंने आगे कहा कि जांच अभी जारी है, इसलिए इस समय किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। उपलब्ध सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं और फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्यों को माननीय अदालत के सामने पेश किया जाएगा और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड:लातेहार में भीषण हादसे से मचा कोहराम, कंटेनर के नीचे दबे टेंपो-बाइक; छह लोगों की मौत व एक घायल – Jharkhand Latehar-container-accident-tempo-bike-rescue-hydra-many-injured And Deaths Of Many People

Bengal:कूचबिहार में कथित आईएसआई जासूसी नेटवर्क का खुलासा, तीन संदिग्ध गिरफ्तार; नकली नोट से भी जुड़ा मामला – Cooch-behar-pakistan-isi-espionage-case-west-bengal-stf-three-arrested-over-suspected-links

Ind Vs Sl Day 1:शतकवीर पडिक्कल के दम पर भारत की मजबूत शुरुआत, स्कोर दो विकेट पर 288; श्रीलंका बैकफुट पर – Ind Vs Sl: Sri Lanka Vs India, 1st Test At Galle, Sl Vs Ind, Match Updates And Highlights Of Day 1

‘rss को पंजीकरण की जरूरत नहीं’:बीएल संतोष ने प्रियांक खरगे को दिया जवाब, अखंड भारत पर भी कही बड़ी बात – Rss Registration Row Bl Santosh Priyank Kharge Akhand Bharat

Pm Modi:क्या है शक्ति की सप्तधारा? लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने एलान किया; देश की तरक्की में होगी अहम – Pm Modi Appeal To Country Lays Vision Of Saptdhara From Red Fort What It Is

Jaipur News:भाजपा के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ की गलत धुन बजी, मदन राठौड़ ने मांगी माफी – Jaipur News: Wrong Tune Played For ‘vande Mataram’ At Bjp’s Independence Day Event, Madan Rathore Apologises

Leave a Comment