लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Explainer:दवा के पैकेट पर क्यूआर कोड लगने से क्या बदलेगा, सरकार को क्यों बदलना पड़ा पुराना नियम? – How Will Qr Codes On Medicine Packs Change Things, And Why Did The Government Revise The Old Rules?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत में नकली और घटिया दवाओं की समस्या लंबे समय से चिंता का विषय रही है। कई बार मरीजों के लिए यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि जो दवा वे खरीद रहे हैं, वह असली है या नकली। इसी समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने दवाओं की ट्रैकिंग और सत्यापन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए क्यूआर कोड लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही आयात होने वाली दवाओं के शेल्फ लाइफ नियमों में भी बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है।

आइए जानते हैं कि सरकार ने क्या फैसला लिया? अनुसूची एच2 क्या है? क्यूआर कोड कहां लगाया जाएगा? इससे फायदा क्या होगा? ये नियम कब से लागू होंगे? पहले क्या व्यवस्था थी? किन दवाओं पर ये क्यूआर कोड लगेंगे? आयातित दवाओं के नियमों में क्या बदलाव प्रस्तावित है और इसका क्या उद्देश्य है?

सरकार ने क्या फैसला लिया?

हाल ही में नकली इंजेक्शन के कारण राजस्थान के कोटा में प्रसूताओं की मौत हो गई। जांच के दौरान दवा के नमूने गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाए गए और उनमें ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन में ऑक्सीटोसिन की मात्रा शून्य मिली। जांच में पाया गया कि फर्म ने जितनी दवाएं खरीदी थीं, उससे अधिक इंजेक्शन बाजार में बेचे गए।  

ऐसे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन कर अनुसूची एच2 के दायरे का विस्तार किया है। अब केवल चुनिंदा दवाओं तक सीमित रहने के बजाय इन श्रेणियों की सभी दवाएं अनुसूची एच2 के तहत आएंगी। इनमें शामिल हैं:


  • सभी वैक्सीन

  • सभी एंटीमाइक्रोबियल दवाएं

  • सभी कैंसर रोधी दवाएं

  • एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत आने वाली सभी नारकोटिक और साइकोट्रॉपिक दवाएं

इन सभी दवाओं पर अब क्यूआर कोड या बार कोड लगाना अनिवार्य होगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हिमाचल में बड़ा हादसा:गहरी खाई में गिरी पिकअप गाड़ी, मां-बेटे सहित छह लोगों की माैत, देखें वायरल वीडियो – Himachal Road Accident: Pickup Truck Fell 200 Feet Off The Road In Kashapat Rampur

केतन मर्डर केस:फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, अब कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील लड़ेंगे केस – Ketan Murder Case Ujjwal Nikam Appointed Special Public Prosecutor Call It Major Challenge For Maharashtra

Welcome To The Jungle Day 1 Box Office:कैसी रही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शुरुआत? पहले दिन इतना किया कलेक्शन – Welcome To The Jungle Day 1 Box Office Akshay Kumar Sunil Paresh Rawal Ahmed Khan film Opening Day Collection

Aviation:भारतीय एयरलाइन कंपनियों को 38,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड घाटे का अनुमान, क्या और महंगे होंगे टिकट? – Turbulence Ahead: Indian Airlines Face Record Loss Of Rs 38,000 Crore In Fy27, Fares Expected To Remain High

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे गए आरोपी; 79 लाख बरामद, पांच से छह Sbi कर्मी भी शामिल – Ram Mandir Offering Theft All Accused Appeared In Court And Were Sent To Jail 79 Lakh Recovered

Supergirl Movie Review In Hindi Milly Alcock Saves Krypto With Jason Momoa And David Corenswet As Superman – Entertainment News: Amar Ujala

Leave a Comment