लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Venezuela Earthquake:मलबों में भी चल रही सांसें, जिंदा पशु-इंसान किसी चमत्कार से कम नहीं, विचलित कर रही तबाही – Venezuela Earthquake Rescue Operation Survivors Miraculously Found Under The Rubble Death Toll Rises

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वेनेजुएला में आए दो विनाशकारी भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है। बुधवार को एक मिनट के भीतर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए। इस आपदा में अब तक कम से कम 235 लोगों की जान जा चुकी है और 4,300 से ज्यादा लोग घायल हैं। हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। भूकंप से मची तबाही के बीच, कुछ ऐसी चमत्कारिक तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसने सबको हैरान कर दिया। 

बचाव कार्य मुख्य रूप से देश के उत्तरी इलाकों में चल रहा है। यह इलाक सबसे ज्यादा प्रभावित है। ला गुआरा क्षेत्र में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां स्वयंसेवक और आपातकालीन टीमें कंक्रीट के पहाड़ों को खोदकर जिंदगियां तलाश रही हैं।

इसी राहत बचाव कार्य के दौरान एक मासूम बच्चे का रेस्क्यू किया गया। मलबे के नीचे दबा यह बच्चा पूरी तरह सुरक्षित मिला। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में बचाव कर्मी बच्चे को सुरक्षित निकालते समय खुशी से रोते और चिल्लाते दिखे। यह बच्चा उन परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन गया है जिनके अपने अब भी लापता हैं।

ला गुआरा में ही वेनेजुएला की नेशनल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर एक और नवजात को सुरक्षित निकाला। इसके अलावा, घंटों की कड़ी मेहनत के बाद 12 साल के एक लड़के को भी मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया। इन सफलताओं ने बचाव दलों का उत्साह बढ़ा दिया है। एक महिला को भी मलबे से जिंदा निकाला गया है। 

ऐसी ही एक दिल छू लेने वाली घटना तब सामने आई, जब घंटों की भारी मशक्कत के बाद मलबे के एक संकरे हिस्से से एक बेजुबान कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कई घंटों तक बिना हवा, पानी और रोशनी के मलबे के नीचे दबे रहने के कारण वह पूरी तरह सहमा हुआ था और बुरी तरह हांफ रहा था। जैसे ही रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकाला, एक राहतकर्मी ने तुरंत अपनी बोतल से उसे पानी पिलाया। मलबे से निकलते ही बेजुबान का तड़पकर पानी पीने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लाखों लोगों की आंखें नम हैं। 

भूकंप के दौरान माईकेटिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े रुटाका एयरलाइंस के विमान में भी अफरा-तफरी मच गई। विमान के अंदर मौजूद यात्रियों और चालक दल ने तेज झटके महसूस किए। नुकसान की वजह से हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है, जिससे राहत कार्यों में दिक्कत आ रही है। तबाही के बीच एक मां और बच्चे के मिलन की कहानी ने भी सबका दिल जीत लिया। एक महिला राहत केंद्र की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में उसे अपना खोया हुआ बच्चा मिल गया।

कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने कहा है कि प्रशासन ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है। अधिकारियों ने भारी मशीनों की मांग की है ताकि मलबे को तेजी से हटाया जा सके। यह भूकंप वेनेजुएला में पिछले 100 वर्षों में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है। इसने अस्पतालों, बिजली और संचार व्यवस्था को ठप कर दिया है। लगभग 250 इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। करीब 200 लोग अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं। कई देशों से अंतरराष्ट्रीय टीमें और मदद पहुंचनी शुरू हो गई है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुंबई के नेवी नगर में दर्दनाक हादसा:घर में मृत मिला नौसैनिक का परिवार; जांच में जुटी पुलिस – Tragic Incident In Mumbai’s Navy Nagar Navy Personnel’s Family Found Dead At Home Police Investigating

Tmc दफ्तर में मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव:ममता सरकार में संभाल चुके थे अहम विभाग; पांच बार जीता था चुनाव – Ex Bengal Deputy Speaker Ashish Banerjee Found Dead At Tmc Office He Won Elections From Rampurhat Five Times

Shimla Pre-paid Taxi:शिमला घूमना है तो महंगी टैक्सी से बचें, बुक करें प्री-पेड कैब, सस्ती और सेफ; जानें रेट – Shimla Prepaid Taxi Booking Cheap Taxi Isbt Tutikandi

Rajasthan Job:राजस्थान में निकली 24000+पदों पर सफाई कर्मचारी की भर्ती, बिना शैक्षणिक योग्यता वाले करें अप्लाई – Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: Applications Open For 24,752 Posts, Apply Till September 28

Himachal Monsoon 2026:मानसून ने हिमाचल में मचाई तबाही, 118 सड़कें बंद; नुकसान 972 करोड़ के पार; 79 मौतें – Himachal Monsoon Rain 118 Roads Closed 216 Water Schemes Affected

लखनऊ:शहर में रात भर हुई जमकर बारिश, इन वीडियो में देखिए अलग-अलग क्षेत्रों के हालात; कई इलाके पानी में डूबे – Lucknow: Heavy Rain Lashed The City Overnight; Watch The Situation In Different Areas In These Videos.

Leave a Comment