लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Anti-drug Awareness:शाह बोले- ड्रग्स बड़ी चुनौती, हमने छेड़ी जंग; तमिलनाडु में Cm जागरुकता अभियान में पहुंचे – International Day Against Drug Abuse Amit Shah On Challenges And War Tamil Nadu Cm Chennai Awareness Campaign

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस है। इसके अवसर पर उपराष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुक्त भारत’ का संदेश दिया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर, आइए हम ‘नशा मुक्त भारत’ बनाने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराएं। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार एक सुरक्षित समाज के निर्माण और प्रभावित व्यक्तियों को उचित देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उपराष्ट्रपति ने क्या लिखा?


उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं उन विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और संगठनों की सराहना करता हूं जो इस अभियान को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। उनके प्रयास एक मजबूत, स्वस्थ और नशा-मुक्त भारत बनाने की दिशा में सार्थक योगदान दे रहे हैं। आइए, हम सब मिलकर जागरूकता फैलाएं, नशा छोड़ने की प्रक्रिया से गुजर रहे लोगों का समर्थन करें और अपने युवाओं को नशे के बजाय उम्मीद, सेहत और जीवन के मकसद को चुनने के लिए प्रेरित करें।’

तस्करी नेटवर्क को खत्म करने पर दिया जोर

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के अवसर पर देश के युवाओं को मादक पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए सरकार के अटूट संकल्प पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार एक सुरक्षित समाज के निर्माण और प्रभावित व्यक्तियों को उचित देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा प्रशासन नशे की लत से प्रभावित लोगों की देखभाल करते हुए तस्करी नेटवर्क को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

उन्होंने लिखा, ‘नशीली दवाओं के खिलाफ हमारी राष्ट्रीय लड़ाई में शामिल सभी योद्धाओं को अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं के खिलाफ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने नशीले पदार्थों के गिरोहों का निर्मम उन्मूलन करके और प्रभावित व्यक्तियों को उचित देखभाल और सहानुभूति प्रदान करके नशीली दवाओं के दुरुपयोग की वैश्विक चुनौती के खिलाफ सबसे मजबूत लड़ाई लड़ी है।’ पोस्ट में लिखा था कि यह दिन हमारी युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे। #नशामुक्तभारत।’

मुख्यमंत्री विजय भी जागरुकता अभियान में शामिल हुए


वहीं,तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को चेन्नई के मरीना बीच पर ‘स्टार्ट रन, स्टॉप ड्रग्स’ एंटी-ड्रग अवेयरनेस रन को हरी झंडी दिखाई। यह कार्यक्रम ‘नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के मौके पर आयोजित किया गया था और मुख्यमंत्री खुद भी इसमें शामिल हुए। ट्रैकसूट, स्नीकर्स और धूप के चश्मे पहने विजय ने ‘स्टार्ट रन, स्टॉप ड्रग्स’ टी-शर्ट पहने प्रतिभागियों के साथ दौड़ते हुए जोरदार तालियां बटोरीं। 

क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस?


26 जून को मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय  दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो संयुक्त राष्ट्र का एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है। इस दिन का उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना और मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ लड़ाई लड़ना है। यह दिन 1989 से मनाया जा रहा है। 26 जून को लिन जेक्सू (चीनी राजनीतिक दार्शनिक और राजनीतिज्ञ) द्वारा ग्वांगडोंग के हुमेन में अफीम व्यापार के उन्मूलन की स्मृति में चुना गया था, जो 25 जून, 1839 को चीन में प्रथम अफीम युद्ध से ठीक पहले समाप्त हुआ था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

घर से 20 Km दूर कत्ल:तीन दिन बाथरूम में पड़ी रही लाश, दो दोस्तों ने श्रेया को पकड़ा; विवेक ने काटा था गला – New Revelation In Murder Of An Msc Student In Varanasi

मुंबई में थमे ऑटो-टैक्सी के पहिए:ड्राइवरों का दर्द- 60 की उम्र में कैसे सीखें मराठी, रोजी-रोटी पर आया संकट – Mumbai Auto Rickshaw Taxi Strike Over Marathi Language Directive For Drivers Protest Heavy Fines

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे:पांच स्थानों पर दबी सड़क, बोल्डर भी टूटा; अंडरपास के पास बनी नाली 24 घंटे में उखड़ी – Kanpur-lucknow Expressway Road Caved In At Five Locations Boulder Also Cracked Drain Dislodged Within 24 Hours

यूपी पुलिस के जांबाज दरोगा:धू-धू कर जल रही थी कार, तोड़ दिए शीशे; मौत के मुंह से छीन लाए तीन जिंदगियां – Sub-inspector Rescues Three Youths From Burning Car

सफाईकर्मी से उलझना पड़ा भारी:फौजी के घर के बाहर पटका इतना कूड़ा, दुर्गंध से हुआ बुरा हाल; Video आया सामने – Dispute Over Garbage Collection Turns Into Protest In Mathura

Ajit Doval:एनएसए अजीत डोभाल पहुंचे बीजिंग, Lac पर शांति से सीमा विवाद तक होगी बात; भारत-चीन के बीच अहम वार्ता – Ajit Doval In Beijing For 25th India-china Special Representatives Talks

Leave a Comment