लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘कोई काम नहीं दे रहा था’, 2020 के बाद आई मुश्किलों को याद कर रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक का छलका दर्द

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी का शो ‘डबल डेट’ खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं. हाल ही में शो में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती पहुंचे, जहां उन्होंने अपने मुश्किल समय, बिजनेस और 2020 के बाद आई मुश्किलों पर खुलकर बात की. साथ ही रिया ने अपने बिजनेस और भाई के साथ रिश्ते को लेकर कई मजेदार बातों का खुलासा किया हैं. 

भाई के साथ होती थी बहस

नेहा और अंगद के साथ बातचीत में रिया ने अपने भाई के साथ बिजनेस शुरू करने पर कहा कि ये बहुत मुश्किल होता है क्योंकि काम और पर्सनल लाइफ कहीं न कहीं आपस में टकराने लगते हैं. अगर घर पर किसी बात से बहस होती है, तो काम पर भी बर्ताव वैसा ही हो जाता है. कई बार शोविक घर छोड़कर जाने की बात कहते थे, हालांकि अलग रहने के बाद उनके रिश्तों के बीच बहुत कुछ सही हुआ है. 

रिया ने आगे कहा कि हम घर में साथ नहीं रहते, तो ऑफिस में सब कुछ बैलेंस रहता है. वहीं उनका मानना है कि परिवार के साथ काम करना फायदेमंद होता है क्योंकि उनपर भरोसा रहता है. शोविक को कंपनी में एक लीडर और सीईओ के रूप में काम करते है, जिसमें उन्हें देखना बहुत अच्छा लगता है. वहीं रिया कंप्लायंस और अकाउंट्स देखती हैं. 

ये भी पढ़ें: महादेव एंड संस के किस एक्टर पर लगा हाथ जलाने का इल्जाम? मचा बवाल तो दिया जवाब

ऐसे नाम रखना चाहती थीं रिया

इसके अलावा रिया ने बिजनेस शुरू होने से पहले मन में आए नामों को लेकर मजेदार खुलासा किया. साथ ही बताया कि वो इसका नाम ‘चुड़ैल का बदला’ रखना चाहती थी और टी-शर्ट्स और मर्चेंडाइज पर इसे इमेजिन भी कर रही थी. हालांकि कई लोगों ने उन्हें नेगेटिव चीजें नहीं सोचने की सलाह दी. इसके अलावा रिया ने ‘ब्लैक शीप’ नाम भी सोचा था और ब्रेसलेट भी बनवा लिया था, लेकिन बाद में इसका नाम ‘चैप्टर 2’ रखा गया. 

2020 के बाद बढ़ी मुश्किलें 

वहीं शोविक ने बताया कि जब दोनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय में थे, तब उन्होंने इसकी शुरुआत की थी क्योंकि उनके पास कोई ऑप्शन नहीं था. रिया को 2020 के बाद फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था और उन्हें भी कोई काम नहीं दे रहा था. जब उन्हें एमबीए में एडमिशन मिला था, तब वो अरेस्ट हो गए थे. उस समय उन्हें 97% मार्क्स मिले थे. हालांकि अब जिंदगी पहले से बदल गई है. 

ये भी पढ़ें: Welcome to The Jungle First Review: अक्षय कुमार- सुनील शेट्टी-परेश रावल की तिकड़ी ने मचाया धमाल, यूजर्स बोले- पैसा वसूल, सुपरफनी है



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

30 एक्टर्स, 50 वैनिटी वैन, 250 कार, ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट पर कैसे होती थी शूटिंग? अहमद खान ने बताया

सिनेमाघरों में मचेगा गदर! आलिया भट्ट से लेकर शाहरुख खान तक, एक्शन अवतार में नजर आएंगे ये बड़े सितारे

‘पठान’-‘धुरंधर’ को धोने आ रहे अजय देवगन, Chauhaan से लूट लेंगे बॉक्स ऑफिस! देखें फर्स्ट लुक

Bollywood News: छोटे पर्दे के बाद बड़े पर्दे पर मचेगा भौकाल! Mirzapur The Movie के नए किरदार हिलाएंगे कलीन भैया की गद्दी? (25.06.26)

Carry on Jatta 4 First Review: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन मेहता की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, एक्टर्स बोले- हंस-हंस पागल हो गए

Welcome to The Jungle First Review: अक्षय कुमार- सुनील शेट्टी-परेश रावल की तिकड़ी ने मचाया धमाल, यूजर्स बोले- पैसा वसूल, सुपरफनी है

Leave a Comment