Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर इसमें बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से किया जाए तो इसका काफी पॉजिटिव असर हमारे जीवन पर पड़ता है. वहीं, इन नियमों को अनदेखा कर दिया जाए, तो जीवन में देखते ही देखते परेशानियां बढ़ने भी लग जाती हैं. हमारे इस वास्तु शास्त्र में घर की किस चीज को किस जगह पर रखना चाहिए, इसे लेकर भी कई तरह की खास बातें बताई गयीं हैं. इन्हीं जगहों में से एक जगह है हमारे घर का डाइनिंग एरिया. यह सिर्फ वह जगह नहीं है जहां पर परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर खाना खाते हैं, बल्कि यह जगह आपसी प्यार, तालमेल और खुशियों का भी सेंटर होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, डाइनिंग टेबल की दिशा से लेकर उस पर रखी चीजें हमारे जीवन और स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती हैं. अगर डाइनिंग टेबल पर वास्तु के नियमों के हिसाब से कुछ खास चीजें रखी जाएं, तो घर में हमेशा बरकत बनी रहती है और साथ ही पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो भी बना रहता है. आज इस आर्टिकल में भी हम आपको इन्हीं खास चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें डाइनिंग टेबल पर रखना बेहद ही शुभ माना गया है.

डाइनिंग टेबल पर रखें फ्रेश फलों की टोकरी
वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो डाइनिंग टेबल पर हमेशा फ्रेश फलों से भरी टोकरी रखना रखनी चाहिए. ऐसे बेहद ही शुभ और जीवन में समृद्धि लाने का प्रतीक माना गया है. फलों से भरी टेबल इस बात की तरफ इशारा करती है कि आपके घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होगी. हमेशा यह कोशिश करें कि इस टोकरी में पीले या चमकीले रंग के फल जैसे कि केला, सेब, संतरा या अनार जरूर हों. अगर रोजाना फ्रेश फल रखना पॉसिबल नहीं है, तो आप अच्छी क्वालिटी के आर्टिफिशियल फलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप इस तरह के फल रख रहे हैं, तो इन्हें नियमित रूप से साफ रखना भी बहुत जरूरी हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि धूल जमी टोकरी जीवन में निगेटिविटी लेकर आ सकती है.
नमक और काली मिर्च की डिब्बी
हमारे किचन और डाइनिंग टेबल पर नमक और काली मिर्च का होना बहुत ही आम बात है, लेकिन वास्तु के लिहाज से अगर देखा जाए तो इसका काफी बड़ा महत्व है. डाइनिंग टेबल के बीच में नमक और काली मिर्च के शेकर्स रखना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यताओं पर अगर जाएं तो नमक घर की निगेटिव एनर्जी को एब्जॉर्ब कर लेता है और माहौल को भी शुद्ध रखता है. हालांकि, इस बात का खास ख्याल रखें कि ये डिब्बियां कभी भी पूरी तरह खाली न हों और उन पर गंदगी न जमी हो.
ये भी पढ़ें: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, वरना बढ़ सकती हैं पैसों से जुड़ी परेशानियां और लग सकता है वास्तु दोष

डाइनिंग टेबल पर रखें सुंदर और फ्रेश फूल
डाइनिंग टेबल के बीच में एक सुंदर फूलदान यानी कि वास रखना न केवल उसकी खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको डाइनिंग टेबल पर हमेशा पीले, गुलाबी या सफेद रंग के फ्रेश फूल रखने चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि ये सभी रंग शांति, खुशी और आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हैं. फूलों से आने वाली भीनी-भीनी खुशबू से खाना खाते समय मन शांत और प्रसन्न रहता है. इस बात का खास ख्याल रखें कि जैसे ही फूल कुम्हलाने या सूखने लगें, उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि सूखे फूल उदासी और निगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करने का काम करते हैं.
पानी से भरा जग या बोतल
अगर आपको नहीं पता तो बता दें पानी को जीवन और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है. वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार डाइनिंग टेबल पर हमेशा साफ पानी से भरा हुआ एक जग या बोतल होना ही चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि भोजन शुरू करने से पहले टेबल पर पानी का होना मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद को दर्शाता है. अगर पॉसिबल हो तो कांच या तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें. इस बात का ख्याल हमेशा रखें कि डाइनिंग टेबल पर कभी भी खाली पानी की बोतलें या जूठे ग्लास नहीं छोड़ें. अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे घर की बरकत कम होती है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी रात में बाहर सुखाते हैं कपड़े? आपकी यह एक गलती बन सकती है कई परेशानियों की वजह
एक छोटा सा आईना रखना भी शुभ
डाइनिंग टेबल के ठीक सामने या ऐसी जगह पर शीशा लगाना बहुत भाग्यशाली माना जाता है. इस आईने को ऐसी जगह पर रखें जहां से पूरी डाइनिंग टेबल और उस पर रखी खाने की चीजें बिलकुल ही साफ दिखाई दे. वास्तु शास्त्र के अनुसार, आईने में भोजन की परछाई का दिखना घर में पैसे, अन्न और समृद्धि को दोगुना करने का काम करता है. इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है और हेल्थ भी अच्छी रहती है.
इन बातों का भी रखें खास ख्याल
डाइनिंग टेबल पर शुभ चीजें रखने के साथ-साथ कुछ बातों से बचना भी जरूरी है. वास्तु शास्त्र की अगर माने तो आपको डाइनिंग टेबल पर कभी भी दवाइयां, नुकीली चीजें जैसे कैंची या चाकू को खुले हुए जगह में नहीं रखना चाहिए. इसके अलावा, डाइनिंग टेबल पर फालतू का कबाड़, अखबार या बिजली के बिल भी इकठ्ठा न होने दें. इसके अलावा डाइनिंग टेबल को हमेशा साफ-सुथरा रखें ताकि मां अन्नपूर्णा की कृपा आपके परिवार पर हमेशा बनी रहे.
ये भी पढ़ें: घर पर जगह कम है, इसलिए बिस्तर के नीचे रखते हैं सामान? वास्तु शास्त्र में जानें इसके नुकसान
The post डाइनिंग टेबल पर रखी ये 5 चीजें खींच लाती हैं सुख-समृद्धि और खुशियां, ज्यादातर लोग आज भी नहीं जानते इनके बारे में appeared first on Prabhat Khabar.

