लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Venezuela Earthquake Live News:वेनेजुएला में भूकंप से तबाही; अब तक 164 लोगों की मौत, 971 घायल – Venezuela Earthquake Live News Update Devastation In Caracas Buildings Collapsed Airport Closed Prez Emergency

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

04:10 PM, 25-Jun-2026

164 लोगों की मौत और 971 घायल

वेनेजुएला में भूकंप के बाद अब तक 164 लोगों की मौत हो गई है। वहीं जानकारी के अनुसार,  971 लोग घायल हुए हैं। इस बीच दुनियाभर के देशों ने मदद का एलान किया है। 

02:25 PM, 25-Jun-2026

हम आपके साथ हैं: उर्सुला वॉन डेर लेयन

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप से मची तबाही पर यूरोपीय संघ (EU) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया पर प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और एकजुटता प्रकट की है। उन्होंने वेनेजुएला के नागरिकों को सांत्वना देते हुए लिखा, कल रात आए विनाशकारी भूकंप के बाद हम सभी वेनेजुएलावासियों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। मैं विशेष रूप से पीड़ितों और उनके परिवारों के बारे में सोच रही हूं। संकट की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं।

01:39 PM, 25-Jun-2026

राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने दुनिया भर से मिल रही मदद के लिए जताया आभार

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मिल रही मदद और सहयोग के लिए वैश्विक नेताओं का धन्यवाद किया है। उन्होंने संकट की इस घड़ी में मानवीय सहायता और बचाव दल भेजने के फैसलों की सराहना की।

01:33 PM, 25-Jun-2026

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने वेनेजुएला में आए भूकंप पर जताया दुख

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा करते हुए प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। मैक्रों ने लिखा, देश में आए भूकंप के बाद वेनेजुएला के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं और समर्थन। मैं पीड़ितों, उनके प्रियजनों और राहत कार्यों में लगे सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं।

01:12 PM, 25-Jun-2026

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने ट्रंप प्रशासन का जताया आभार

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के प्रति आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा ‘हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के आभारी हैं, जो वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहे हैं और इस त्रासदी के समय वेनेजुएला के लोगों को समर्थन और एकजुटता प्रदान कर रहे हैं, जिसने हमें शोक में डुबो दिया है।

12:53 PM, 25-Jun-2026

ब्राजील ने वेनेजुएला में भूकंप से मची तबाही पर जताया दुख

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने वेनेजुएला में भूकंप से मची तबाही पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘वेनेजुएला में भूकंप से हुई तबाही पर मुझे गहरा दुख है। मैंने विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह काराकास स्थित ब्राजीली दूतावास के साथ मिलकर स्थिति का आकलन करे और हर संभव सहायता के उपाय तलाशे। दुख की इस घड़ी में ब्राजील, कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की सरकार और वहां के साहसी लोगों के साथ खड़ा है। हम प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में पूरा सहयोग देने का संकल्प दोहराते हैं।’

12:34 PM, 25-Jun-2026

वेनेजुएला भूकंप पर मारिया मचाडो का संदेश, लोगों से एकजुट रहने की अपील

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने एक पर एक पोस्ट में देश में आए भूकंप पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘मुश्किल की इस घड़ी में मेरा असीम स्नेह और मेरी प्रार्थनाए वेनेजुएला के हर घर के साथ हैं। इस कठिन समय में हममें हिम्मत, शांति और एकजुटता बनी रहे। ईश्वर वेनेज़ुएला के हर नागरिक, हमारे परिवारों और हमारे घरों की रक्षा करे। आज हम पहले से कहीं ज्यादा एकजुट हैं।

12:02 PM, 25-Jun-2026

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही: 32 की मौत, अमेरिका भेजेगा मदद

वेनेजुएला में बुधवार शाम दो शक्तिशाली भूकंप आए। इनकी तीव्रता 7.2 और 7.5 मापी गई। इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई है। अब तक कम से कम 32 लोगों की जान जा चुकी है। करीब 700 लोग घायल हुए हैं। कई इलाकों में इमारतें गिर गई हैं और संचार व्यवस्था ठप हो गई है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने जानकारी दी कि मृतको की संख्या बढ़ सकती है। बचाव दल अभी भी गिरी हुई इमारतों के मलबे में लोगों को तलाश रहे हैं। राहत टीमें प्रभावित जगहों तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इस संकट की घड़ी में अमेरिका ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने सोशल मीडिया पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तुरंत वेनेजुएला में खोज और बचाव दल भेजेगा। इसके साथ ही वहां चिकित्सा संसाधन और मानवीय सहायता भी भेजी जा रही है। अमेरिका की टीमें मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने में स्थानीय प्रशासन की मदद करेंगी।

11:48 AM, 25-Jun-2026

वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद की तबाही का मंजर

11:39 AM, 25-Jun-2026

वेनेजुएला भूकंप: तबाही की विचलित करने वाली तस्वीरें आईं सामने

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टॉक्सिक:शानदार शुरुआत के बाद कहां पिछड़ी ‘टॉक्सिक’, 2026 में ओपनिंग डे पर इन फिल्मों का रहा जलवा; देखें लिस्ट – Amid Toxic Strong Opening These Films Made The Most Money On Opening Day In 2026

मुफ्त यात्रा को लेकर होड़:बस अड्डे पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, चौगुना हुई भीड़, तैनात करनी पड़ीं पुलिस टीमें – Barabanki : Surge Of Passengers At The Bus Terminal Ahead Of Raksha Bandhan; Scramble For Free Travel

राजस्थान ड्रग नेटवर्क:पाकिस्तान सीमा वाले जिलों में महिलाएं बन रही ‘ड्रग डॉन’; 86 पर कसा जा चुका है शिकंजा – Rajasthan Drug Network: Women Arrested In Ndps Cases, Police Target Drug Money And Properties

Wtc Points Table:श्रीलंका से ड्रॉ के बाद भारत को झटका, पांचवें स्थान पर बरकरार; फाइनल की राह हुई मुश्किल! – Wtc Points Table 2025-27 Ind Wins Test Series Against Srilanka By 1-0 Latest Updates

यूपी चुनाव में ‘महिला वोट बैंक’ क्यों अहम?:फ्री बस सेवा से लेकर 40 हजार तक के दावे, जानें सपा-भाजपा का प्लान – ‘women’s Vote Bank’ Crucial Up Elections? From Free Bus Services To Promises Worth ₹40,000—h

नेपाल आपदा:विनाशकारी बाढ़ का मंजर देख सुनील शेट्टी बोले- ‘दिल टूट रहा है’; मानसी पारेख ने जताईं संवेदनाएं – Nepal Tragedy: Suniel Shetty And Manasi Parekh Praying For Those Affected By Devastation Floods In Nepal

Leave a Comment