लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Venezuela Earthquake Live Video: धरती हिली, इमारतें गिरीं, वेनेजुएला में भूकंप की तबाही का लाइव मंजर, सामने आए डरावने वीडियो

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Venezuela Earthquake: लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में गुरुवार तड़के (भारतीय समयानुसार) लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आने से भारी तबाही मच गई. अधिकारियों और निगरानी एजेंसियों के अनुसार इन भूकंपों से राजधानी कराकास समेत कई क्षेत्रों में इमारतें ढह गईं और व्यापक नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि यह पिछले 100 वर्षों में वेनेजुएला में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है.

पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था. इसका केंद्र वेनेजुएला के कैरेबियाई तट पर स्थित तटीय समुदाय मोरोन के पश्चिम में था, जो राजधानी कराकास से लगभग 168 किलोमीटर दूर है. यह भूकंप जमीन से केवल 13 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया, जिसके कारण इसका असर बड़े क्षेत्र में महसूस किया गया.

40 सेकेंड बाद आया 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप का झटका

पहले भूकंप के केवल 40 सेकेंड बाद उसी क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया. दूसरे भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र मोरोन से लगभग 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था. लगातार आए इन दो झटकों ने प्रभावित क्षेत्रों में तबाही को और बढ़ा दिया.

 

10 हजार से अधिक मौतों की आशंका

यूएसजीएस ने अपने शुरूआती आकलन में कहा है कि इस आपदा में बड़े पैमाने पर जनहानि और व्यापक नुकसान की संभावना है. एजेंसी के अनुसार मृतकों की संख्या 10 हजार से लेकर 1 लाख तक पहुंच सकती है. यूएसजीएस ने कहा कि भारी जनहानि और व्यापक तबाही की आशंका है तथा यह आपदा बड़े क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है.

भूकंप के बाद शहर के कई बड़ी इमारतें ढह गई हैं.

भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है. आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है, जबकि प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है.

भूकंप आने के बाद शहर की कई घर गिर गए. इस दौरान लोग अपनी जान को बचाने के लिए भागते हुए नजर आए.

भूकंप के बाद अफरातफरी का माहौल रहा. लोग इधर उधर भागते हुए नजर आए. वहीं, रोड पर खड़ी कुछ कार भी पलट गई.


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment