लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नींद नहीं आती और मन रहता है भारी? बेडरूम से तुरंत हटा दें ये 7 चीजें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Bedroom Vastu Tips: हमारा बेडरूम वह जगह है जहां हम दिनभर की थकान मिटाने और सुकून पाने के लिए जाते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सब कुछ ठीक होने के बाद भी बेडरूम में आते ही मन भारी होने लगता है, चिड़चिड़ापन बढ़ता है या नींद ठीक से नहीं आती. इसके पीछे बेडरूम में रखी कुछ गलत चीजें हो सकती हैं, जो वहां की पॉजिटिव एनर्जी को खत्म कर देती हैं और तनाव को बढ़ाती हैं. 

1. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (Bedroom Vastu Tips)

आजकल ज्यादातर लोगों के बेडरूम में टीवी होता है या लोग बेड पर लेटकर मोबाइल-लैपटॉप चलाते हैं. इनसे निकलने वाली ‘ब्लू लाइट’ हमारे स्लीप हार्मोन (मेलाटोनिन) को बिगाड़ देती है. इसके अलावा, ये गैजेट्स बेडरूम की शांति को भंग करते हैं और अनजाने में मानसिक तनाव को जन्म देते हैं. सोने से कम से कम आधे घंटे पहले इन्हें खुद से दूर कर दें. 

2. बेड के नीचे कबाड़ या सामान रखना

कई लोगों की आदत होती है कि वे बेड के नीचे बने बॉक्स में या खाली जगह पर पुराना कबाड़, टूटे-फूटे बर्तन, पुराने जूते-चप्पल या सूटकेस भर देते हैं. बेड के नीचे कबाड़ रखने से भारीपन पैदा होता है और नेगेटिव एनर्जी घूमती रहती है. इससे रात में डरावने सपने आ सकते हैं और नींद में खलल पड़ता है. 

3. टूटे हुए कांच या धुंधले शीशे

बेडरूम में रखा ड्रेसिंग टेबल का शीशा अगर चटका हुआ या टूटा हुआ है, तो उसे तुरंत बदल दें. टूटा हुआ कांच घर में गरीबी और मानसिक तनाव (Bedroom Vastu Tips) लाता है. इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि सोते समय आपका रिफ्लेक्शन शीशे में न दिखे, क्योंकि इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है और पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ते हैं. 

4. कांटेदार या सूखते हुए पौधे

बेडरूम में लोग फ्रेशनेस के लिए इनडोर प्लांट्स लगाते हैं, जो कि अच्छी बात है. लेकिन भूलकर भी बेडरूम में कैक्टस या कोई भी कांटेदार पौधा (Bedroom Vastu Tips) न रखें. इसके अलावा, अगर कोई पौधा सूख रहा है, तो उसे तुरंत हटा दें. कांटेदार और सूखे पौधे रिश्तों में कड़वाहट पैदा करते हैं और मन में नकारात्मक विचार लाते हैं. इसकी जगह आप मनी प्लांट या लिली रख सकते हैं. 

5. हिंसक या उदास करने वाली तस्वीरें

बेडरूम की दीवारों पर कभी भी रोते हुए बच्चे, डूबता हुआ सूरज, युद्ध के दृश्य, या किसी हिंसक जानवर (जैसे शेर, चीता) की तस्वीर न लगाएं. ऐसी तस्वीरें हमारे सबकॉन्शियस माइंड पर बुरा असर डालती हैं, जिससे स्वभाव में गुस्सा और उदासी बढ़ने लगती है. बेडरूम में हमेशा हंसते-मुस्कुराते चेहरे या शांत प्रकृति की तस्वीरें लगाएं. 

6. दवाइयों का ढेर (Bedroom Vastu Tips)

बहुत से लोग सहूलियत के लिए अपने बेड के साइड टेबल पर ही दवाइयों का पूरा डिब्बा या पत्ता रख देते हैं. सिरहाने के पास दवाइयां रखने से बीमारी का अहसास हमेशा बना रहता है और व्यक्ति मानसिक रूप से कभी खुद को पूरी तरह स्वस्थ महसूस नहीं कर पाता. दवाइयों को किसी दराज या अलमारी के अंदर छुपाकर रखें. 

7. फटे-पुराने कपड़े

अलमारी साफ करते वक्त जो कपड़े आपके काम के नहीं हैं या फट चुके हैं, उन्हें बेडरूम से हटा दें. लोग अक्सर इन्हें ‘पोछा’ बनाने या बाद में इस्तेमाल करने के लिए बेड के पास जमा कर लेते हैं. यह कबाड़ मानसिक तनाव और उलझन को बढ़ाता है. जो कपड़े इस्तेमाल के न हों, उन्हें दान कर दें. 

यह भी पढ़ें: घर में हर समय रहता है लड़ाई-झगड़े का माहौल? कहीं ये वास्तु दोष तो नहीं बिगाड़ रहे रिश्ते

The post नींद नहीं आती और मन रहता है भारी? बेडरूम से तुरंत हटा दें ये 7 चीजें appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment