लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mutual Fund: सिर्फ 100 से शुरू करें निवेश, जब चाहें पैसा निकालें, Swiggy पर सीधे मिलेगा ज़ेरोधा म्यूचुअल फंड का विकल्प

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Mutual Fund: स्विगी या जोमैटो के डिलीवरी पार्टनर्स की कमाई और उनके भविष्य को लेकर काफी चिंता हुआ करती थी. क्योंकि उनको जितना पैसा एक डिलीवरी से मिलता है उसमें कितना, कमाया जाए और कितना बचाया जाए. लेकिन अब इसका तोड़ भी कंपनी ने निकाल दिया है. इसके लिए स्विगी ने जेरोधा के साथ पार्टनरशिप कर ली है. जिसके जरिए अब डिलीवरी पार्टनर भी म्यूच्युअल फंड में निवेश कर पाएंगे.

स्विगी और जेरोधा की पार्टनरशिप
दरअसल स्विगी ने मंगलवार को बताया कि उसने जेरोधा फंड हाउस के साथ पार्टनरशिप कर ली है, जिससे अब उसके डिलीवरी पार्टनर अपने ऐप के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकेंगे. इसके तहत डिलीवरी पार्टनर अपनी कमाई का एक हिस्सा सिर्फ 100 रुपये से निवेश करना शुरू कर सकते हैं. कंपनी के अनुसार, ये पैसा सीधे जेरोधा फंड हाउस की योजनाओं में लगाया जाएगा. डिलीवरी पार्टनर अपने निवेश और पोर्टफोलियो की जानकारी व्हॉट्सएप के जरिए भी आसानी से देख और मैनेज कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Tomato Price Hike: 70 रुपए के पार पहुंचा टमाटर, सस्ती दरों के लिए सरकार ने किया बड़ा फैसला, मिलेगी राहत

क्या बोली कंपनी?
इस पार्टनरशिप के बाद स्विगी के वाइस प्रेसिडेंट सौरव गोयल ने कहा कि, ‘इस पहल का मकसद डिलीवरी पार्टनर्स को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें भविष्य के लिए बचत करने के आसान साधन उपलब्ध कराना है’.

वहीं, जेरोधा फंड हाउस के सीईओ विशाल जैन ने कहा कि, ‘गिग वर्कर्स की आमदनी नियमित नहीं होती, इसलिए उनके लिए लंबी अवधि की बचत करना मुश्किल होता है. अब स्विगी के डिलीवरी पार्टनर कुछ ही क्लिक में अपनी हफ्तेभर की कमाई का हिस्सा म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर पैसे निकाल भी सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Explained: अब ईरान से तेल खरीद सकेगा भारत! कैसे रातों-रात सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और किचन तक मिलेगा फायदा?

बता दें कि स्विगी पहले से ही अपने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए बीमा जैसी कई सुविधाएं दे रही है. ये नई पहल ऐसे समय में आई है, जब भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अनियमित आय के कारण लाखों कामगारों के लिए बचत करना अब भी चुनौती बना हुआ है. ऐसे में ये सुविधा उन्हें छोटी रकम से भी निवेश और भविष्य के लिए बचत करने का अवसर देगी.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explained: अब ईरान से तेल खरीद सकेगा भारत! कैसे रातों-रात सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और किचन तक मिलेगा फायदा?

Tomato Price Hike: 70 रुपए के पार पहुंचा टमाटर, सस्ती दरों के लिए सरकार ने किया बड़ा फैसला, मिलेगी राहत

इस रूट पर रेलवे की ‘कुबेर’ बनी वंदे भारत एक्सप्रेस, कमाई के मामले में तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड, कितना हुआ मुनाफा?

Stock Market: बिग बी ने काटी मोटी चांदी, DP Wires में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर अमिताभ बच्चन ने कमाया तगड़ा मुनाफा

Rishabh Pant Salary Cut: ऋषभ पंत के ’12 करोड़ के पे-कट’ पर बोले हर्ष गोयनका- कॉर्पोरेट लाइफ में यह सोचना भी असंभव

अब पेट्रोल-डीजल सस्ता करेगी सरकार! $120 से $76 पर आए कच्चे तेल के दाम, होर्मुज ने दूर की महंगाई की टेंशन

Leave a Comment