लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rajasthan:7000 Km पीछा, 250 Cctv और 325 ठिकाने… भिवाड़ी की मुस्कान हत्याकांड में ऐसे पकड़ा गया आरोपी – 7000-km Chase, 250 Cctv Footages And 325 Hideouts: Bhiwadi Police Arrest Key Accused In Muskan Murder Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भिवाड़ी में मुस्कान हत्याकांड की जांच में पुलिस ने करीब 7 हजार किलोमीटर तक आरोपी का पीछा किया। 250 CCTV फुटेज और 325 संभावित ठिकानों की निगरानी के बाद मुख्य आरोपी मोहम्मद सागर अली उर्फ शाहबाज खान को बिहार के सहरसा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब हत्या में एक अन्य व्यक्ति की भूमिका और वारदात की वजह की जांच कर रही है।

खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में युवती मुस्कान की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को करीब 7 हजार किलोमीटर तक आरोपी का पीछा करना पड़ा। सड़ी-गली हालत में मिले अज्ञात युवती के शव से शुरू हुई जांच राजस्थान से निकलकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक पहुंची।

भेष बदलकर एकत्रित की जानकारी

पुलिस टीमों ने करीब 200 से 250 CCTV फुटेज खंगाले और आरोपी से जुड़े करीब 325 संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी। कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने भेष बदलकर भी जानकारी जुटाई। आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद सागर अली उर्फ शाहबाज खान को बिहार के सहरसा जिले से गिरफ्तार कर लिया।

अज्ञात शव ने खोला हत्या का राज

मामला भिवाड़ी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस को एक युवती का शव ऐसी हालत में मिला था कि उसकी पहचान करना चुनौती बन गया था। शव काफी खराब अवस्था में था। पुलिस ने पहचान के प्रयास शुरू किए और जांच आगे बढ़ने पर मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई।

19 जून के बाद बंद हुआ मोबाइल

मुस्कान के परिजनों के मुताबिक, वह जनवरी 2026 से शाहबाज खान के संपर्क में थी और सांथलका की जग्गू कॉलोनी में रह रही थी। 19 जून के बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान फूलबाग थाना पुलिस को अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान मुस्कान के रूप में की।

मिलने के बहाने पहाड़ियों पर बुलाने का आरोप

जांच के दौरान पुलिस का शक शाहबाज खान पर गहराता गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर वारदात से जुड़ी जानकारी दी। आरोप है कि मुस्कान को मिलने के बहाने रामपुरा की पहाड़ियों पर बुलाया गया। वहां विवाद के दौरान उसके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या करने का आरोप है।

शव को जंगली जानवरों के बीच फेंकने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद शव को जंगल में ऐसी जगह फेंका गया, जहां जंगली जानवरों की मांद थी। आरोप है कि शव को नष्ट करवाकर पहचान और साक्ष्य मिटाने की योजना थी। हालांकि पुलिस को शव मिल गया और जांच के दौरान मृतका की पहचान भी हो गई।

250 CCTV ने जोड़े आरोपी तक पहुंचने के तार

मुस्कान की पहचान के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। घटनास्थल से आरोपी की संभावित आवाजाही वाले रास्तों तक करीब 200 से 250 CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज से आरोपी की गतिविधियों और संभावित ठिकानों की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया गया।

325 ठिकानों पर नजर, बदले भेष

पुलिस ने राजस्थान के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में करीब 325 संभावित ठिकाने चिह्नित किए। कई जगह पुलिसकर्मियों ने पहचान छिपाकर जानकारी जुटाई। आरोपी लगातार ठिकाने बदलता रहा, लेकिन पुलिस उसका पीछा करती रही।

7 हजार किलोमीटर बाद सहरसा में गिरफ्तारी

करीब 7 हजार किलोमीटर तक चली तलाश के बाद आरोपी के बिहार के सहरसा जिले में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई कर मोहम्मद सागर अली उर्फ शाहबाज खान को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

एक और आरोपी की भूमिका की जांच

पुलिस के अनुसार, हत्या में एक अन्य व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है। उसकी भूमिका की जांच के साथ गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस हत्या की वजह, वारदात की पूरी योजना और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Tunnel Landslide:जितना निकाल रहे उतनी ही तेजी से सुरंग में भर रहा पानी; तीन मजदूर लापता, देखें तस्वीरें – Chamoli Tunnel Landslide Water Is Rushing Into Tunnel As Fast As Being Pumped Out Rescue Operation Photos

बॉम्बे हाउस का महासंग्राम:कभी रतन टाटा ने दिग्गजों को दी थी शिकस्त; क्या फिर दोहराया जा रहा है वही इतिहास? – Bombay House Battles: How Ratan Tata’s 1990s War Against Group Barons Echoes In Today’s Tata Sons

Bcci Women:एशिया कप और एशियन गेम्स से पहले भारतीय महिला टीम को लगा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स टीम से बाहर – Jemimah Rodrigues Ruled Out Asia Cup And Asian Games

सीट का समीकरण:2022 और 2024 में सहयोगी बदलकर भी जीता रालोद, कैसा है मीरापुर सीट का चुनावी इतिहास? – Up Election 2027 Muzaffarnagar Meerapur Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

15 August Railway Timing:ढाई घंटे बंद रहेगा दिल्ली-शाहदरा ट्रैक, कई के रूट बदले-कई चलेंगी लेट; देखें शेड्यूल – Delhi-shahdara Railway Track To Remain Closed For 2-5 Hours On Independence Day 20 Trains Affected

12 साल की शादी पर भारी पांच महीने का प्यार:बीवी की बेवफाई और प्रेमी की धमकी से टूटा पति, खुद को दी खौफनाक मौत – Husband Hangs Himself Driven To Despair By His Wife And Her Lover In Faridabad

Leave a Comment