Israel Plan For Murder Asif Munir: ब्राजील के एक पत्रकार ने बड़ा दावा किया है. जियो स्ट्रैटेजिक एक्सपर्ट पेपे एस्कोबार ने चौंकाने वाली जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा है कि इजरायल की सीक्रेट एजेंसी मोसाद ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उनके डेलीगेशन की हत्या की साजिश रची थी. वो भी उस वक्त जब वह स्विट्जरलैंड के जिनेवा में शांतिवार्ता के लिए मौजूद थे.
पाकिस्तानी पत्रकार ने दावे को किया खारिज
हालांकि, ब्राजील के इस पत्रकार के दावे को पाकिस्तानी पत्रकार ने खारिज कर दिया. पाकिस्तान, ईरान और अमेरिका के बीच एक मध्यस्थ की भूमिका में है. इस शुरुआती समझौते को MoU माना जा रहा है.
ब्राजील के पत्रकार का दावा, पाकिस्तान खुफिया एजेंसी को थी जानकारी
एस्कोबार ने कहा है कि पाकिस्तानी सैन्य खुफिया एजेंसी को बेहद भरोसेमंद जानकारी मिली थी. इसमें बताया गया था कि स्विट्जरलैंड में हाईलेवल मीटिंग के दौरान मुनीर और पाकिस्तानी डेलीगेशन के अन्य सदस्यों को मारने की तैयारी कर रहा था. इजरायली नेताओं ने ईरान और अमेरिका शांति समझौते की आलोचना भी की. तब कहा था कि उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया.
सैन्य हमले से समझौते के टूटने का खतरा हुआ पैदा
लेबनान में इजरायल के सैन्य हमले से भी समझौते के टूटने का खतरा पैदा हो गया था. इजरायल ने साफ कहा है कि लेबनान अपने ऑपरेशन नहीं रोकेगा. ईरान का समर्थित हिज्बुल्लाह उसके लिए खतरा बना हुआ है.
एस्कोबार का दावा है कि पाकिस्तानी सेना को बेहद भरोसेमंद जानकारी मिली थी. इसमें कहा गया था कि मोसाद नेतन्याहू के आदेश पर आसिम मुनीर और शायद स्विट्जरलैंड जाने वाले बाकी पाकिस्तानी डेलीगेशन की हत्या की कोशिश की तैयारी कर रहा था.
बलोच शेरनी महरंग की फांसी पर पाकिस्तान में बवाल क्यों? ट्रंप तक सुनाई दे रही गूंज, जानें क्या है केस


