लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Manoj Bajpayee Rejected From 3 Project In One Day Director Advise Him Not To Suicide – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मनोज बाजपेयी आज बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अदाकारों में शामिल होते हैं। कई फिल्मों में उनकी अदाकारी को देखकर ऐसा लगता है कि यह फिल्म उनको ध्यान में रखकर लिखी गई है। इसका हालिया उदाहरण ‘गवर्नर’ है। हालांकि मनोज बाजपेयी का सफर हमेशा से ऐसा नहीं था। उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही है। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को लेकर एक वाकया सुनाया है।




Manoj Bajpayee rejected from 3 project in one day director advise him not to suicide

मनोज बाजपेयी
– फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj


मनोज बाजपेयी को याद आया बुरा दिन

शेखर सुमन से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने बताया ‘जो दिन बुरा होता है या जो महीना बुरा होता है। उसके बारे में ऐसा लगता है कि इसका अंत नहीं है। एक बार मेरे पास तीन काम थे। एक शो में लीड रोल था। एक कॉरपोरेट फिल्म में लीड रोल था। एक अपकमिंग शो में मेरा रोल सेकेंड लीड था। मैं तीनों से एक ही दिन निकाला गया।’

यह खबर भी पढ़ें: पद्म भूषण सम्मान मिलने के बाद भावुक हुईं अलका याग्निक, गायिका ने दी सेहत को लेकर अहम जानकारी


Manoj Bajpayee rejected from 3 project in one day director advise him not to suicide

मनोज बाजपेयी
– फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj


शो से निकाले गए मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने आगे बताया ‘शो के लिए मैं शूटिंग करने गया। पहला टेक हुआ। इसके बाद डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर किसी कमरे में चले गए। इसके बाद डायरेक्टर मुझे कॉस्ट्यूम रूम में लेकर गया। उसने कहा अपना कपड़ा पहन लो और यहां से जाओ। अभी कुछ सही नहीं लग रहा है। आपके लिए कोई दूसरा रोल होगा तो आपको बताएंगे।’


Manoj Bajpayee rejected from 3 project in one day director advise him not to suicide

मनोज बाजपेयी
– फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj


आत्महत्या मत करना

उन्होंने आगे बताया ‘जब मैं वहां से वापस आ रहा था तब मेरे दिमाग में आया कि वो जो कॉरपोरेट फिल्म है, उसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। मैं जाता हूं और देखता हूं कि वहां पर क्या हो रहा है। जब मैं वहां पहुंचा तो विक्टर ने मुझसे पूछा कि तुम यहां कैसे? मैंने कहा- मैं ऐसे ही आया इधर। विक्टर ने पूछा कि वहां तेरा कैसा रहा? मैंने कहा- मुझे वहां से निकाल दिया। मैंने पूछा- यहां दो-तीन दिन के बाद काम है? इस पर विक्टर ने कहा कि मुझे बोलना तो नहीं चाहिए लेकिन यहां किसी दूसरे को ले लिया। इसके बाद विक्टर ने कहा कि यहां से तुम कमरे पर जाओगे ना? तो मैंने कहा- हां। तो विक्टर ने कहा कि यार तुम आत्महत्या मत करना।’


Manoj Bajpayee rejected from 3 project in one day director advise him not to suicide

मनोज बाजपेयी
– फोटो : एक्स


एक ही दिन में तीसरे काम से निकाला गया

मनोज बाजपेयी ने आगे बताया ‘मैंने सोचा कि मैं उस सीरियल के बारे में पूछूं जो शूट होने वाला है। मैंने फोन किया तो असिस्टेंट डायरेक्टर ने उठाया। मैंने पूछा कि शूटिंग कब से प्लान हुई है? इस पर उसने कहा कि आपको बताया नहीं क्या? हमने फलां एक्टर को लिया है। तुम्हारे लिए कोई दूसरा रोल देख रहे हैं। इस तरह मुझे एक दिन में तीन काम से निकाल दिया गया।’


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेलो इंडिया डायलॉग:’जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी; जानें क्या कहा – Pm Modi Khelo India Dialogue Updates Prime Minister Address Youth On Sports And Nation Building

यूपी:रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बहनों के साथ सहयोगी की फ्री यात्रा सुबह से शुरू – Up: Yogi Government’s Big Gift To Women On Raksha Bandhan; Free Travel Launched For Sisters

यूपी में हरियाणवी सिंगर अंकित का कत्ल:’मर्डर मार दे सड़क के ऊपर…’, गाना इंस्टा पर डालने के 2 घंटे बाद हत्या – Shamli Haryanvi Singer Ankit Balian Murder Murder Miscreants Had Been Preparing For Two Days

नेपाल में भूकंप के बाद आई तबाही:’100 मीटर ऊंची लहर’ ने मिटा दिया तिमुरे बाजार; भारत के कई राज्यों ने कसी कमर – Nepal Tragedy: People From Several Indian States Stranded After Severe Floods In Nepal; Helpline Activated

यूपी विधानसभा चुनाव:महिलाओं पर दांव, 40 हजार बनाम 50 हजार की तरफ चली सियासत, सपा और भाजपा ने किए ये प्रयोग – Up Assembly Elections: Bet On Women, Politics Moves Towards 40,000 Vs 50,000, Sp And Bjp Experiment With These

मौसम का अलर्ट:तमिलनाडु के सात जिलों में मध्यम बारिश की संभावना, कई इलाकों में तापमान बढ़ने के आसार – Weather Alert Moderate Rainfall Likely Seven Districts Tamil Nadu; Temperatures Expected Rise Several Areas

Leave a Comment