लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘दो साल से बीमार हूं…’ अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद लिखा भावुक पोस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


23 जून,मंगलवार को राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मु ने बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया था. इस सम्मान को लेने के लिए मंच पर जाते समय 60 साल की सिंगर अटेंडेंट की मदद लेते दिखी थीं. वे बेहद कमजोर भी लग रही थीं. इसकी वीडियो वायरल होने के बाद कई फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई.

वहीं अब अलका याग्निक ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर  म्यूजिक में अपने योगदान के लिए पद्म भूषण मिलने पर आभार जताया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी सेहत से जुड़ी मुश्किलों के बारे में भी बात की.

अलका याग्निक ने पोस्ट में अपनी सेहत को लेकर की बात
अलका याग्निक ने अपने नोट में पिछले दो सालों से अपनी सेहत से जुड़ी मुश्किलों के बारे में बताया.  उन्होंने लिखा, “पिछले दो सालों से मैं लाइमलाइट और पब्लिक अपीयरेंस से दूर रही हूं और अपनी जिंदगी के सफर के बारे में ज़्यादा कुछ शेयर नहीं किया है, आप में से कई लोग जानते थे कि मैं सेहत से जुड़ी मुश्किलों से गुजर रही हूं और इस दौरान आपका प्यार, दुआएं, मैसेज और अटूट साथ हर कदम पर मेरे साथ रहा.”

अलका याग्निक ने जताया आभार
अलका ने आगे लिखा, “आज, जब मैं देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक प्रेस्टिजियस पद्म भूषण  को लेने के लिए आगे बढ़ी, तो मेरा दिल ग्रेटिट्यूड से भरा हुआ था. यह सम्मान मुझे बहुत हंबल महसूस कराता है, और भले ही इस पर मेरा नाम है, लेकिन यह उतना ही उन सभी सुनने वालों का भी है जिन्होंने मेरी आवाज को अपनी जिंदगी में जगह दी, कई जनरेशन तक मेरे गानों को पहुंचाया और अच्छे और मुश्किल, दोनों ही समय में मेरा साथ दिया.”

ये भी पढ़ें:-अलका याज्ञनिक को मिला पद्म भूषण सम्मान, चलने के लिए लेना पड़ा सहारा, तबियत को लेकर चिंता में फैंस बोले- ऐसे देख दिल टूट गया

ये भी पढ़ें:-Cocktail 2 BO Day 5: ‘कॉकटेल 2’ ने मंगलवार को भी मचाया गदर, बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, वरुण धवन की फिल्म के उड़ा दिए परखच्चे

धीरे धीरे कमबैक कर रही हूं’
अलका याग्निक लिखा, “यह पल खास तौर पर मायने रखता है क्योंकि यह न सिर्फ मेरे काम को मिली पहचान है, बल्कि प्यार, उम्मीद और हिम्मत से मिलने वाली ताकत की याद भी दिलाता है. मैं धीरे-धीरे वापसी कर रही हूं और आज यहां मौजूद रहना चाहती थी, न सिर्फ अपने लिए, बल्कि आप सभी के लिए भी जो इस सफर का हिस्सा रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का भी इस खास सम्मान के लिए बहुत-बहुत थैंक्यू करना चाहती हूं. मैं इसे बहुत विनम्रता और सम्मान के साथ स्वीकार करती हूं. इतने सालों तक आपके प्यार, दया, दुआओं और मुझ पर भरोसा करने के लिए थैंक्यू. मैं इन सभी चीज़ों को अपने साथ संजोकर रखती हूं. आज मैंने सिर्फ एक अवॉर्ड ही नहीं लिया, बल्कि उन लाखों लोगों का प्यार भी महसूस किया जो मेरी जर्नी का हिस्सा रहे हैं. प्यार के साथ थैंक्यू, अलका.”

 

अलका याग्निक की सेहत से जुड़ी समस्या
बता दें कि अलका याग्निक वायरल अटैक की वजह से ‘सेंसरीन्यूरल हियरिंग लॉस’ (सुनने की क्षमता कम होने) की समस्या से जूझ रही हैं. इस बारे में उन्होंने पहली बार 2024 में पब्लिकली बताया था. कुछ महीने पहले एनडीटीवी  को दिए एक इंटरव्यू में, सिंगर ने माना कि वह अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई हैं और उन्हें अभी भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस सिचुएशन ने उनके काम-काज पर भी असर डाला है. अलका ने इंटरव्यू में कहा था, “कंपोज़र कभी-कभी मुझसे कॉन्टेक्ट करते हैं. लेकिन मैं काम नहीं कर पा रही हूं.”

ये भी पढ़ें:-Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर ‘कॉकटेल 2’ ने मारी बाजी, ‘मां इंति बंगारम’ ने भी दिखाया दम, जानें- ‘पेद्दी’ सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!

Shraddha Kapoor Photos: बेहद हसीन दिखती हैं 'ईठा' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक में लगती हैं कमाल

Cocktail 2 BO Day 5: ‘कॉकटेल 2’ ने मंगलवार को भी मचाया गदर, बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, वरुण धवन की फिल्म के उड़ा दिए परखच्चे

Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर ‘कॉकटेल 2’ ने मारी बाजी, ‘मां इंति बंगारम’ ने भी दिखाया दम, जानें- ‘पेद्दी’ सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन

HJTIHH Worldwide BO Final Collection: वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- कितना किया कलेक्शन

अलका याज्ञनिक-आर माधवन से लेकर ममूटी तक, पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किए गए ये फिल्मी सितारें

Leave a Comment