लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुबह उठते ही करें ये आसान काम, चेहरे पर आएगा इंस्टेंट निखार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Ice Facial: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत, चमकदार और जवां दिखे. इसके लिए लोग बाजार के महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर में जाकर फेशियल कराने का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा और बिना पैसों वाला घरेलू उपाय आपको चेहरे की झुर्रियों और बारीक रेखाओं से हमेशा के लिए छुट्टी दिला सकता है. रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट कविता बताती हैं कि अगर आप लंबे समय तक एकदम खिली-खिली और फ्रेश स्किन चाहती हैं, तो सुबह उठने के साथ ही आपको बस एक छोटा सा काम करना होगा. आपको बर्फीले ठंडे पानी में अपना चेहरा कुछ बार डुबोना होगा. हर दिन ऐसा करने से स्किन के खुले हुए छेद पूरी तरह टाइट हो जाते हैं और चेहरे की रंगत एकदम सुधर जाती है.

बर्फीला ठंडा पानी तैयार करने के दो बहुत ही आसान तरीके

  • फ्रीजर में रखें पानी: सुबह उठते ही एक बड़ा कटोरा लें, जिसमें आपका चेहरा आसानी से आ सके. उसमें नॉर्मल पानी भरकर फ्रीजर में रख दें और उसे एकदम ठंडा होने दें. पानी इतना ठंडा होना चाहिए कि उंगली डालते ही वह एकदम सुन्न होने लगे.
  • बर्फ के टुकड़ों का शॉर्टकट: अगर आपके पास सुबह के समय पानी ठंडा करने का टाइम नहीं है, तो आप दूसरा तरीका अपना सकती हैं. फ्रीजर से बर्फ के टुकड़े निकालें, उन्हें एक बड़े कटोरे में डालें और ऊपर से थोड़ा सा सादा पानी मिला दें. सिर्फ कुछ ही सेकंड में आपका बर्फीला ठंडा पानी तैयार हो जाएगा.

चेहरे को ठंडे पानी में डुबोने का बेहतरीन फायदे

Ai image

  • पानी तैयार होने के बाद अपने चेहरे को इस ठंडे पानी में कुछ सेकंड के लिए डुबोएं और फिर बाहर निकालें. इस बात को सुबह-सुबह कुछ बार दोहराएं.
  • जब इतना ठंडा पानी अचानक आपके चेहरे की स्किन के टच में आता है, तो यह ढीली पड़ रही त्वचा में तुरंत कसाव लाता है. इससे सुबह के समय चेहरे पर दिखने वाली सूजन दूर होती है और उम्र का असर भी धीरे-धीरे कम होने लगता है.
  • ब्यूटी एक्सपर्ट का कहना है कि यह उपाय उन महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिनकी उम्र पच्चीस साल से ऊपर हो चुकी है, क्योंकि इसी उम्र के बाद चेहरे पर बदलाव दिखने शुरू होते हैं. छोटे बच्चों को यह उपाय बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

इंस्टेंट ग्लो और लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप का सीक्रेट

Ai image
  • आप चाहें तो किसी पार्टी के लिए हैवी मेकअप लगाने से ठीक पहले भी यह उपाय कर सकती हैं. इससे चेहरे पर आने वाला एक्स्ट्रा तेल पूरी तरह कंट्रोल हो जाता है और आपका मेकअप कई घंटों तक बिना खराब हुए एकदम फ्रेश टिका रहता है.
  • किसी भी शादी या फंक्शन में जाने से ठीक पहले इसे करने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे चेहरे पर तुरंत एक नेचुरल और लाजवाब चमक आ जाती है.

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, घरेलू उपायों और उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पूर्ण सटीकता या प्रभावशीलता की पुष्टि नहीं करता है. हर व्यक्ति की त्वचा और शरीर की प्रकृति अलग होती है, इसलिए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले सावधानी बरतें. यदि इन उपायों का उपयोग करने के बाद आपको किसी प्रकार की त्वचा संबंधी परेशानी, एलर्जी, जलन या अन्य स्वास्थ्य समस्या महसूस हो, तो तुरंत किसी डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: बारिश में चिपचिपी और बेजान स्किन से परेशान हैं? 5 मिनट में तैयार करें ये नेचुरल टोनर

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment