लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

The Bonus Market News:हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी; शुरुआती कारोबार में Us डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर – Today Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में US डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 142 अंकों की बढ़त के साथ खुला और 76342 अंकों पर कारोबार कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी में भी तेजी देखी गई। बाजार की ओपनिंग के वक्त 18 अंकों की बढ़त के साथ खुला निफ्टी 23842 पर कारोबार कर रहा था। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत के शेयर बाजार में निवेशक सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

किन कंपनियों को लाभ?

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा टॉप गेनर थे। इसके साथ निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी पीएसई हरे निशान में थे। निफ्टी ऑटो, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी मेटल, निफ्टी मीडिया और निफ्टी इन्फ्रा लाल निशान में थे। 

सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों का हाल क्या?

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 60.90 अंक या 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,138.65 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 3 अंक की मामूली तेजी के साथ 18,823 पर था। सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड,बीईएल, सन फार्मा, टीसीएस, एलएंडटी, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और एमएंडएम गेनर्स थे। भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाइटन, बजाज फिनसर्व और एचयूएल लूजर्स थे।

विशेषज्ञों की राय क्या?

एक्सिस डायरेक्ट के रिसर्च प्रमुख, राजेश पलविया ने कहा कि एआई वैल्यूएशन को लेकर चिंताओं और फेडरल रिजर्व के सख्त रुख की उम्मीदों के बीच सेमीकंडक्टर शेयरों में कमजोरी के कारण वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र में भारी गिरावट देखी गई, जिससे बाजार में सेंटीमेंट नकारात्मक बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक निफ्टी 23,950 के नीचे रहेगा, यही सेंटीमेंट बना रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की स्थिति कैसी?

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई और जकार्ता लाल निशान में थे, जबकि हांगकांग,सोल और बैंकॉक हरे निशान में थे। टेक शेयरों में बिकवाली के कारण अमेरिकी शेयर बाजार भी मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.09 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 2.21 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई। 

कच्चे तेल का कारोबार कैसा?

दूसरी तरफ कच्चे तेल में लगातार कमजोरी देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 72.35 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.04 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लातूर में सूखे की मार:पशुओं के चारे का भी संकट, बच्चों ने गुल्लक फोड़कर दिए 2 लाख; कैसे जुटाई रकम? – Maharashtra Latur Children Break Piggy Banks Donate Two Lakh For Drought Victims To Cm Fadnavis

बिहार में बाढ़:nasa ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार की भयावह तस्वीर; क्यों खास है नासा से जारी यह तस्वीर? – Bihar Floods Nasa Image In Bihar News Flood Situation In Gandak River Today

बिहार:तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; Mlc चुनाव को लेकर क्या दावा किया? – Rjd Leader Tejashwi Yadav Attacks Nda Government: Mlc Elections, Mahagathbandhan, Bihar News

पायलट पर हमला और विमान में अनजान यात्री:छह साल की नीना ने कॉकपिट से सुनी आवाजें; मां को जगाकर कैसे बचाई जान? – Flydubai Flight Pilot Attacked By Co Pilot Six Year Old Girl Alerted Parents

इंडोनेशिया में कांपी धरती:रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई भूकंप की तीव्रता; कितना नुकसान, एनसीएस ने क्या बताया? – Earthquake Of Magnitude 5.2 Struck Indonesia At 05:07 Hours Today At A Depth Of 10 Km: Ncs

तकनीक:बारिश की कमी का अनुमान लगाएगा एआई ट्रैकर, फसल बदलने और बुवाई का सही समय भी बताएगा यह सॉफ्टवेयर – Technology: An Ai Tracker Will Predict Rainfall Deficits

Leave a Comment