लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिहार:तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; Mlc चुनाव को लेकर क्या दावा किया? – Rjd Leader Tejashwi Yadav Attacks Nda Government: Mlc Elections, Mahagathbandhan, Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईआरसीटीसी होटल टेंडर घोटाला से जुड़े केस को लेकर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने बाद लालू परिवार पटना लौट चुका है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी कानूनी लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और अदालत के सामने अपना पक्ष रख रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि कोर्ट का नियम तो हम लोग फॉलो करते रहते हैं। जितना कोऑपरेट करना है कोर्ट को, हम कर रहे हैं। पूरा परिवार कर रहा है। लेकिन यह केस-मुकदमा तो आप सब लोग जानते हैं। केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि भाजपा में हम लोग रहते, तो राजा हरिश्चंद्र रहते। भाजपा से लड़ रहे हैं, तो ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स… इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि राजद नेता मजबूती से अदालत में अपना पक्ष रख रहे हैं और जनता भी सब कुछ समझ रही है।

‘ईडी-सीबीआई विपक्षी नेताओं को फंसाती है’

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के नेताओं को केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आप नहीं देख रहे हैं, हर जगह ईडी और सीबीआई करती क्या है? विपक्षी दलों के नेताओं को फंसाती है। उन्होंने कहा कि राजद नेताओं के पीछे ये एजेंसियां काफी समय से लगी हुई हैं। तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि जैसे-जैसे चुनाव आयोग को लेकर सवाल सामने आए हैं, वैसे ही ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को लेकर भी स्थिति सामने आएगी।

छह तारीख को सांसद करेंगे प्रदर्शन

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के हालात को लेकर लोग सड़क पर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बैठक में आगे के कार्यक्रम को लेकर एक्शन प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि 6 तारीख को संसद के सभी सदस्य प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद विपक्षी नेता राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कई जगहों पर रैलियां आयोजित करने की भी बात कही।

मतदाता सूची : नितिन नवीन के पिता के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले का नाम वोटर लिस्ट से गायब; मायावती कनेक्शन क्या है?

ज्ञानेश कुमार को लेकर भी साधा निशाना


चुनाव आयोग को लेकर तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार ने जो “गलती नहीं, पाप” किया है, उसकी सजा उन्हें मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें बचाने वाले और उन्हें पद पर बैठाने वाले लोगों को भी छोड़ा नहीं जाएगा।



चुनाव को लेकर बोले- राजद अलग-अलग चुनाव लड़ती रही है


विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन के बीच मतभेद के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इतिहास को देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्नातक, शिक्षक या स्थानीय निकाय के चुनाव हों, राजद पहले भी अलग-अलग चुनाव लड़ती रही है। उनके मुताबिक पिछली बार भी स्थानीय निकाय चुनाव में राजद अलग-अलग लड़ी थी और पार्टी ने पांच सीटें जीती थीं। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि इस बार भी जीतेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Box Office Collection Drishyam 3 Crosses 100 Crore In 2 Days The Vvan Slows Down Films Weekend Report – Entertainment News: Amar Ujala

लातूर में सूखे की मार:पशुओं के चारे का भी संकट, बच्चों ने गुल्लक फोड़कर दिए 2 लाख; कैसे जुटाई रकम? – Maharashtra Latur Children Break Piggy Banks Donate Two Lakh For Drought Victims To Cm Fadnavis

बिहार में बाढ़:nasa ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार की भयावह तस्वीर; क्यों खास है नासा से जारी यह तस्वीर? – Bihar Floods Nasa Image In Bihar News Flood Situation In Gandak River Today

पायलट पर हमला और विमान में अनजान यात्री:छह साल की नीना ने कॉकपिट से सुनी आवाजें; मां को जगाकर कैसे बचाई जान? – Flydubai Flight Pilot Attacked By Co Pilot Six Year Old Girl Alerted Parents

इंडोनेशिया में कांपी धरती:रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई भूकंप की तीव्रता; कितना नुकसान, एनसीएस ने क्या बताया? – Earthquake Of Magnitude 5.2 Struck Indonesia At 05:07 Hours Today At A Depth Of 10 Km: Ncs

तकनीक:बारिश की कमी का अनुमान लगाएगा एआई ट्रैकर, फसल बदलने और बुवाई का सही समय भी बताएगा यह सॉफ्टवेयर – Technology: An Ai Tracker Will Predict Rainfall Deficits

Leave a Comment